परिवारवाद या राजनीतिक विरासत? सियासी अखाड़े में बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह! नोएडा से लड़ सकती हैं चुनाव
Shalini Singh: बृजभूषण सिंह के दोनों बेटे के बाद अब बेटी शालिनी सिंह राजनीति में उतरने की तैयारी में हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजनीति में कदम रखने को लेकर संकते दिए हैं।
- Written By: मनोज आर्या
बृजभूषण सिंह और शालिनी सिंह, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Brijbhushan Singh Daughter Shalini Singh: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ ऐसे चेहरे हैं, जो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन्हीं में से एक नाम हैं पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह।अवध से पूर्वांचल तक अपनी सियासी आधार बढ़ाने में जुटे बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह की दोनों बेटे प्रतीक भूषण और करण भूषण सिंह के बाद अब बेटी शालिनी सिंह भी सियासत में एंट्री करने की तैयारी में जुट गई हैं।
ऐसी चर्चा है कि बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह आगामी 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में नोएडा से चुनाव लड़ सकती हैं। शालिनी सिंह अपने भाइयों की तरह सियासत में कदम रखने और आगामी चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दी हैं।
सियासत से जुड़ा है मायका और ससुराल पक्ष
शालिनी सिंह एक तरफ बृजभूषण सिंह की बेटी हैं तो दूसरी तरफ उनकी शादी बिहार के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले विशाल सिंह से हुई है। इस तरह से मायका और ससुराल दोनों ही पक्ष सियासत से जुड़ा है। ऐसे में शालिनी सिंह सियासी पिच पर उतरने की तैयारी में है तो सवाल उठता है कि एक परिवार से क्या चार लोग चुनाव लड़ेंगे?
सम्बंधित ख़बरें
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग
दोनों बेटे के बाद बेटी की सियासी एंट्री!
बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के तीन बेटे और एक बेटी है, जिसमें एक बेटे शक्ति सिंह का निधन हो चुका है। बृजभूषण के फिलहाल दो बेटे और एक बेटी हैं। ऐसे में बड़ा बेटा प्रतीक भूषण गोंडा सदर सीट से दूसरी बार विधायक हैं तो छोटा बेटा करण भूषण सिंह कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं।
बृजभूषण सिंह के दोनों बेटे के बाद अब बेटी शालिनी सिंह राजनीति में उतरने की तैयारी में हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजनीति में कदम रखने को लेकर संकते दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सही समय और सही परिस्थिति बनी तो वह चुनाव लड़ने से मना नहीं करेंगी। इसी बयाने के बाद से बृजभूषण की बेटी के चुनाव लड़ने और राजनीति में आने की चर्चा तेज हो गई।
क्या नोएडा से लड़ेंगे 2027 का चुनाव
शालिनी सिंह के 2027 में नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो यह समझ नहीं आ रहा है कि हमने मन बनाया है या नहीं। अगर चुनाव लड़ने की परिस्थितियां ऐसी बनती हैं तो हमने मना भी नहीं किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि शालिनी ने नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में है, जिससे वह इनकार भी नहीं कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बाबा’ के राज्य में होगी शिक्षा की समानता, UP Board का बड़ा फैसला; सिर्फ सरकारी किताबें ही होंगी अनिवार्य!
क्या एक परिवार से 4 लोग लड़ेंगे चुनाव?
बृजभूषण सिंह के बेटी शालिनी सिंह सियासी एंट्री करती हैं तो एक परिवार से चार लोग लड़ेंगे चुनाव। बृजभूषण सिंह के बड़े बेटे प्रतीक भूषण विधायक हैं और दूसरा बेटा लोकसभा सांसद हैं। बृजभूषण सिंह ने 2029 के लोकसभा चुनाव खुद लड़ने की तैयारी में है और अब उनकी बेटी शालिनी सिंह ने सियासी एंट्री करने और 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
