Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बृजभूषण शरण सिंह ने फिर दिखाया ‘दबदबा’, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान का VIDEO

Brij Bhushan Sharan Singh Viral Video:पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह कटरा बाजार स्थिति एक निजी संस्थान में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गोंडा का मतलब 'दबदबा वाले' होता है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 14, 2025 | 05:00 PM

कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Brij Bhushan Sharan Singh: पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक बार फिर ‘दबदबा’ वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गोंडा का मतलब ‘दबदबा’ वाले लोग। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हैं कि देश में वह जहां भी जाते हैं, लोग उन्हें इसी रूप में जानते हैं। संबोधन के दौरान उन्होंने अपने ‘सादगी और गरीबी’ वाले दिनों को भी याद किया।

बता दें कि बृजभूषण सिंह अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ताजा बयान गोंडा जिले के कटरा बाजार स्थित एक निजी संस्थान के छात्रों के प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान दिया। पूर्व भाजपा सांसद ने कहा कि गोंडा का मतलब ‘दबदबा वाले’ होता है।

…ये ‘दबदबा वाले’ लोग हैं: बृजभूषण

अगर आप भारत के किसी भी तीर्थस्थल पर जाकर कहें कि हम गोंडा से हैं, तो लोग तुरंत कहेंगे कि ये ‘दबदबा वाले’ लोग हैं। उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र के दबदबे को कभी नहीं भूलना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल के एक फोन से भाजपाई हुए हिमंत! असम CM ने सुनाया 2015 वाला हैरतअंगेज किस्सा, असम में बढ़ गई सियासी हलचल

कर्नाटक HC ने BJP को दिया झटका…’करप्शन रेट कार्ड’ केस में राहुल को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला?

यूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार

घर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन

गोंडा मतलब #दबदबावाले
किसी भी तीर्थस्थान पर जाओ हिंदुस्तान के…कहीं भी जाओ…साउथ जाओ..झारखंड जाओ…बस बता दो हम गोंडा वाले हैं। तो वो बता देंगे ये दबदबा वाले हैं: बृजभूषण सिंह#Gonda #brijbhushansingh pic.twitter.com/n1V6h08Tpr
— Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) August 14, 2025

बृजभूषण ने बताया अपना संघर्ष

बृजभूषण सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए छात्रों को अपने शुरुआती जीवन के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब आठवीं कक्षा तक साइकिल खरीदना उनके लिए संभव नहीं था। दोपहर के भोजन में वे सिर्फ जौ और चना खाते थे।

‘दबदबा था, दबदबा है, और…’

उन्होंने कहा कि यह सम्मान और प्रभाव एक दिन में नहीं मिलता। बृजभूषण ने छात्रों से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और कड़ी मेहनत करने की अपील की। छात्रों ने भी उनके सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘दबदबा था, दबदबा है, और…’

यह भी पढ़ें: योगी की तारीफ से अखिलेश नाराज, पूजा पाल को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, क्या छिन जाएगी विधायकी?

पूर्व सांसद ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज वे जहां भी हैं, वह उनकी मेहनत का नतीजा हैं। उन्होंने छात्रों से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज जब आप कहीं किसी मंदिर में जाते हैं और उन्हें बताते हैं कि आप गोंडा से हैं, तो लोग तुरंत कहते हैं, “अच्छा, नेताजी।” उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह पहचान कड़ी मेहनत से बनी है।

कब से चर्चा में आया ‘दबदबा’?

जानकारी दें कि महिला पहलवानों के साथ शोषण के आरोप लगने के बाद जब राष्ट्रीय कुश्ती संघ का चुनाव हुआ था। बृजभूषण उस चुनाव में सीधे तौर पर नहीं लड़े लेकिन उन्हें संजय सिंह को खड़ा किया। चुनाव में संजय सिंह को जीत मिली। जिसके बाद बृजभूषण के बेटे प्रतीक भूषण ने एक पोस्टर लहराया था जिसमें लिखा था दबदबा था…दबदबा है और दबदबा रहेगा।

Brij bhushan sharan singh dabdaba statement video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 05:00 PM

Topics:  

  • BJP
  • Brij Bhushan Sharan Singh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.