श्रावस्ती में एक ही घर में मिले 5 लोगों के शव, गांव में फैली सनसनी, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh News: यूपी के श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर में चारपाई पर मिले। कमरा भीतर से बंद था।
uttar pradesh news
श्रावस्ती में एक ही घर में मिले 5 लोगों के शव, फोटो- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

5 Died in Shravasti: यूपी के श्रावस्ती जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इकौना थाना क्षेत्र के लियाकत पुरवा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य, जिनमें पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं, मृत पाए गए। घटना की परिस्थितियां संदिग्ध हैं क्योंकि कमरा अंदर से बंद था। पुलिस जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना शुक्रवार सुबह की है। जिले के इकौना थाना क्षेत्र के लियाकत पुरवा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

चारपाई पर मृत मिले पति-पत्नी और तीन बच्चे

मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। परिवार के ये सभी सदस्य घर के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव वालों और परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को समझने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

भीतर से बंद था कमरा, संदिग्ध है मामला

इस घटना को लेकर जो परिस्थितियां सामने आई हैं, वह काफी संदिग्ध हैं। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में ये शव मिले, वह कमरा भीतर से बंद था। संदिग्ध परिस्थितियों के कारण परिजनों और गांव वालों द्वारा दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर चारपाई पर परिवार के सभी सदस्यों के शव पड़े मिले। अब ये सामूहिक रूप से आत्महत्या है या फिर हत्या, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जानकारी गांव में हुई तो लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग कुछ भी साफ तौर पर नहीं बता पा रहे हैं।

फोरेंसिक टीम और एसपी मौके पर

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। तुरंत ही एसपी सहित भारी पुलिस बल, फोरेंसिक टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कमरे की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और साक्ष्य एकत्र करने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि स्थिति तभी स्पष्ट हो पाएगी जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com