महाकुंभ में घटी घटना बड़ी नहीं थी…मौनी अमावस्या की भगदड़ पर हेमा मालिनी का विवादित बयान, अब होगा महा’बवाल
हेमा मालिनी ने कहा कि यह दुखद घटना हुई थी। लेकिन इतनी बड़ी नहीं थी। सब कुछ मैनेज किया गया था। मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन घटना उतनी बड़ी नहीं थी, जितना बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत पर मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना उतनी बड़ी नहीं थी, जितना बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। हेमा मालिनी ने कहा कि हम भी कुंभ गए थे। हमने संगम में स्नान किया था।
मथुरा सांसद ने कहा कि यह दुखद घटना हुई थी। लेकिन इतनी बड़ी नहीं थी। सब कुछ मैनेज किया गया था। मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन घटना उतनी बड़ी नहीं थी, जितना बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल प्रयागराज जाएंगे और पवित्र स्नान करेंगे।
सपा मुखिया के सवाल पर दिया जवाब
दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर संसद में सवाल उठाए जाने के सवाल पर हेमा मालिनी ने कहा कि अखिलेश का काम गलत बोलना है। घटना हुई थी, लेकिन इतनी बड़ी घटना नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति मैनेज नहीं होती तो क्या पीएम मोदी वहां जाते?
सम्बंधित ख़बरें
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
मंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
अयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
अखिलेश ने आंकड़ों पर उठाए थे प्रश्न
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान महाकुंभ में हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि डिजिटल कुंभ का आयोजन करने वाले मृतकों का आंकड़ा भी नहीं दे पा रहे हैं। शव कहां फेंके गए, यह बताया जाना चाहिए।
क्या कुछ बोले थे अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि तक नहीं दी। वह घटना को छिपाने की कोशिश करते रहे। पुण्य कमाने आए लोग अपनों के शव ले गए। मृतकों के आंकड़े जारी करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों का आंकड़ा नहीं दे पाई। बच्चों के लापता होने के आंकड़े हैं। लोग खोया-पाया केंद्रों पर अपनों को खोज रहे हैं। महाकुंभ में लोगों ने अपनों को खो दिया। कुंभ का आयोजन पहली बार नहीं हुआ है। जो भी सरकार रही है, वह समय-समय पर इसका आयोजन करती रही है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोले सपा सुप्रीमो
सपा प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके अभिभाषण में वही सब पुरानी बातें थीं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया, 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया, 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए। अगर यह आबादी 105 करोड़ होने जा रही है तो सरकार किस आबादी के लिए काम कर रही है?
देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार के दो इंजन आपस में नहीं टकरा रहे हैं। दस साल पहले उन्होंने क्योटो बनाने की बात कही थी, लेकिन आज तक वे वहां मेट्रो नहीं चला पाए। यूपी में जो भी मेट्रो चल रही है, वह सब समाजवादियों की देन है।
