- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bjp Is Doing Politics Akhilesh Yadav Defends Didi In Doctor Murder Case
भाजपा राजनीति कर रही.., डॉक्टर हत्या मामले में अखिलेश यादव ने दीदी का किया बचाव
- Written By: शुभम पाठक
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधन के दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि वह खुद एक महिला हैं और महिलाओं का दर्द समझती हैं। इस मामले की जांच सीबीआई या किसी अन्य संस्था से होनी थी उन्होंने करा ली है।

अखिलेश यादव (सोर्स:-सोशल मीडिया)
लखनऊ: कोलकाता में डॉक्टर हत्या मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर लोग और जूनियर डॉक्टर्सों में सीएम ममता बनर्जी को लेकर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, इसी संदर्भ में समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सीएम ममता बनर्जी का बचाव करते हुए बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्रेनी डॉक्टर हत्या मामले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कहा कि वह (ममता बनर्जी) खुद एक महिला हैं और महिला का दुख समझती है।
कोलकाता मर्डर केस पर बोले अखिलेश
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधन के दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि वह खुद एक महिला हैं और महिलाओं का दर्द समझती हैं। इस मामले की जांच सीबीआई या किसी अन्य संस्था से होनी थी उन्होंने करा ली है। अखिलेश यादव ने इस मामले में भाजपा पर निशाना साधा।
सम्बंधित ख़बरें
शासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
Akhilesh Yadav : भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- ‘जनता को बहकाने वाले अब लौटकर नहीं आएंगे’
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
95% अपराधी यादव समाज से होते हैं… ओपी राजभर का अखिलेश पर भीषण हमला, सपा को बताया कौरवों की सभा
ये भी पढ़ें:-हरियाणा चुनाव से पहले मझधार में फंसी JJP, 4 विधायकों के बाद अब पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने छोड़ा साथ
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा इस मामले में राजनीति कर रही है। जो उसे नहीं करना चाहिए। इस घटना को लेकर डॉक्टर विरोध कर रहे हैं लेकिन भाजपा राजनीति कर रही है। इसेतक साथ ही अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश का उदाहारण देते हुए कहा कि सोनभद्र में बेटी की साथ जो हुआ, लखनऊ में दलित महिला ने सीएम कार्यालय में आत्मदाह कर लिया इस पर बीजेपी के लोग नहीं बोल रहे हैं। पत्रकार अगर आवाज उठाता है तो उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है।
केंद्र ने मानी डॉक्टरों की मांग
बता दें कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और दिल्ली सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधी ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय पहुंच कर अपनी मांग रखी। जहां मंत्रालय के प्रतिनिधियों द्वारा उनकी मांगों को सुनकर समीति बनाने की बात मान ली गई है। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया है।
केंद्रीय मंत्रालय की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए सुझाव के लिए एक समिति के गठन करने की बात कही गई है। राज्य सरकारों सहित सभी हितधारकों के प्रतिनिधियों को समिति के साथ अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:-हरियाणा चुनाव से पहले मझधार में फंसी JJP, 4 विधायकों के बाद अब पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने छोड़ा साथ
CBI कर रही जांच
बता दें इस मामले में CBI अपनी जांच कर रही है। अबतक 10 से ज्यादा लोगों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं आज एक बार फिर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को पूछाताछ के लिए बुलाया गया। इनके साथ कुछ अन्य ट्रेनी डॉक्टरों से भी पूछताछ की गई। इससे पहले संदीप घोष से 15 घंटे तक पूछताछ की गई थी। वहीं सीबीआई ने पीड़ित के परिवारों से भी मुलाकात की है। हर ऐंगल से मामले की जांच जारी है।
Bjp is doing politics akhilesh yadav defends didi in doctor murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














