Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

UP Politics: BJP ने खोज ली PDA की काट, 2014 के फॉर्मूले से अखिलेश यादव को शिकस्त देने की तैयारी

BJP News: यूपी में लोध समाज की आबादी करीब 5% है, जो OBC श्रेणी में यादवों के बाद दूसरी सबसे बड़ी जातीय उपश्रेणी है। बीजेपी ने लोध समाज को साधने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 18, 2025 | 03:17 PM

CM योगी और अखिलेश यादव (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने एक बार फिर 2014 और 2017 में आजमाया हुआ फॉर्मूला अपनाया है। पार्टी ने छोटी-छोटी जातियों को एकजुट कर विपक्ष की जातीय गोलबंदी को तोड़ने की रणनीति के तहत लोध समाज को साधने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए हैं। सपा के पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) फॉर्मूले को काउंटर करने के लिए भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सजातीय लोध वोट बैंक को मजबूत करने के लिए कदम उठाए हैं। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ रानी अवंतिबाई लोधी को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ-साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

अवंतिबाई लोधी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। वहीं, रुहेलखंड के आंवला में योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोध समाज के तमाम बड़े नेता एक साथ नजर आए। इस दौरान मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अवंतिबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि लोध समाज को चापलूसी नहीं आती, ये समाज अपने हक के लिए हमेशा एकजुट रहता है।

लोध समाज का सियासी महत्व

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोध समाज की आबादी करीब 5% है, जो OBC श्रेणी में यादवों के बाद दूसरी सबसे बड़ी जातीय उपश्रेणी है। ये समाज बृज क्षेत्र, बुंदेलखंड तथा पूरे यूपी में 69 से 70 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाता है। भाजपा के लिए लोध समाज पारंपरिक वोट बैंक रहा है, और पार्टी ने इस समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देकर इसे और मजबूत किया है। पूर्व सीएम कल्याण सिंह जैसे नेताओं ने इस समाज को BJP के साथ जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रुहेलखंड में शक्ति प्रदर्शन

रुहेलखंड के आंवला में आयोजित इस कार्यक्रम में लोध समाज के सभी प्रमुख BJP नेता एक मंच पर इकट्ठा हुए। इस आयोजन में पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया), सांसद मुकेश राजपूत, सांसद साक्षी महराज, बुंदेलखंड से MLA बृजभूषण राजपूत, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत तथा घनश्याम लोधी जैसे दिग्गज शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष, ‘वोट चोरी’-एसआईआर पर चढ़ा सियासी पारा

BJP प्रदेश अध्यक्ष की रेस में दो लोध नेता

इस दौरान दो बड़े लोध नेता यूपी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी तथा केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के नाम BJP के प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में चर्चा में हैं। ये माना जा रहा है कि BJP लोध समाज के किसी प्रभावशाली नेता को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाकर OBC वोट बैंक को और मजबूत करना चाहती है। ये कदम SP के PDA फॉर्मूले को काउंटर करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

Bjp eyes lodhi vote bank to counter samajwadi party pda formula in up assembly election 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 03:17 PM

Topics:  

  • BJP
  • Samajwadi Party
  • UP Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

PM मोदी ने बताया विकसित भारत का रोड मैप, रक्षा-टेक्नोलॉजी और कृषि में भारत के स्वालंबन की छलांग

2

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, एनडीए ने राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार, विपक्ष की बैठक आज

3

सियासी सूरमा ही नहीं..चैंपियन खिलाड़ी भी रहे हैं धनखड़ के उत्तराधिकारी, जानिए कौन हैं CP राधाकृष्णन?

4

कितने करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सीपी राधाकृष्णन, NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.