- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Shuffles Ias Officers Major Bureaucratic Shakeup In Up
CM योगी ने ताश की तरह फेंटे IAS अफसर, उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में आया भूचाल
IAS Officer Transfer in Uttar Pradesh: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार देर रात एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों को ताश के पत्तों के मानिंद फेंट दिया। जिससे सूबे की ब्यूरोक्रेसी में भूचाल सा आ गया।
- Written By: अभिषेक सिंह

योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
IAS Officer Transfer in UP: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में सोमवार की देर रात भूचाल आ गया। यहां योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक साथ 23 आईएएस अधिकारियों को ताश के पत्तों के मानिंद फेंट दिया। जिन IAS अफसरों के तबादले हुए हैं उनमें कई बड़े जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ अयोध्या के मंडलायुक्त भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में यह तबादले ऐसे वक्त में किए गए हैं जब राज्य को नया मुख्य सचिव मिलने या मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार के आसार हैं। क्योंकि IAS मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को रिटायर होने वाले हैं।
अयोध्या मंडलायुक्त बने गृह सचिव
हालिया फेरबदल में, अयोध्या के मंडलायुक्त रहे आईएएस गौरव दयाल को अब गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव का कार्यभार संभाल रहे आईएएस राजेश कुमार अब अयोध्या के नए आयुक्त होंगे। गाजियाबाद के जिलाधिकारी आईएएस दीपक मीणा अब सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के डीएम होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
गोरखपुर के डीएम आईएएस कृष्णा करुणेश अब नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे। प्रयागराज के डीएम आईएएस रवींद्र कुमार मंदार अब गाजियाबाद के जिलाधिकारी होंगे। साथ ही, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी की भूमिका निभा रहे आईएएस मनीष कुमार वर्मा अब प्रयागराज के डीएम होंगे।
प्रदेश में 23 #IAS अफसरों का तबादला pic.twitter.com/Hmm8ugdFSh — Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) July 28, 2025
गौतमबुद्धनगर की बात करें तो कासगंज में डीएम रहीं आईएएस मेधा रूपम अब यहां की जिलाधिकारी होंगी। बहराइच की डीएम आईएएस मोनिका रानी अब बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात होंगी। गोंडा की डीएम आईएएस नेहा शर्मा निबंधन की प्रभारी महानिरीक्षक होंगी। इसके साथ ही ललितपुर के नए डीएम आईएएस अमनदीप डुली होंगे।
किसी मिली कानपुर देहात की जिम्मेदारी?
उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड में अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात आईएएस प्रणय सिंह अब कासगंज के जिलाधिकारी होंगे। कानपुर देहात के डीएम आईएएस आलोक सिंह अब राज्य संपत्ति विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार संभालेंगे। आईएएस कपिल सिंह अब कानपुर देहात के डीएम होंगे। इसके साथ ही, ललितपुर के डीएम आईएएस अक्षय त्रिपाठी को बहराइच का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
कालीन नगरी मिर्जापुर को मिला नया DM
इस प्रशासनिक फेरबदल में मिर्जापुर को भी नया डीएम मिला है। आईएएस पवन कुमार गंगवार अब मिर्जापुर के जिलाधिकारी होंगे। साथ ही, मिर्जापुर की डीएम रहीं आईएएस प्रियंका निरंजन अब गोंडा में जिलाधिकारी की भूमिका निभाएंगी।
मिनिस्ती एस. को बनाया गन्ना आयुक्त
आईएएस प्रणता ऐश्वर्या अब सीतापुर की मुख्य विकास अधिकारी होंगी। वह अब तक नमामि गंगे एवं जल आपूर्ति विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। इसके साथ ही, आईएएस जयनाथ यादव अब कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव होंगे। आईएएस मिनिस्ती एस. अब उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त का कार्यभार संभालेंगी।
यह भी पढ़ें: ED के चंगुल में छांगुर बाबा, क्या खुलेंगे अवैध फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के राज?
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ आईएएस अमृत त्रिपाठी अब उच्च शिक्षा विभाग के सचिव होंगे। साथ ही, आईएएस डॉ. सारिका मोहन वित्त विभाग की सचिव का कार्यभार संभालेंगी। झांसी के मंडलायुक्त आईएएस बिमल कुमार दुबे को नया कार्यभार मिला है। वह अपने वर्तमान पद के साथ-साथ, वह बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ का कार्यभार भी संभालेंगे। आईएएस प्रमोद कुमार उपाध्याय अब समाज कल्याण विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत होंगे।
Cm yogi shuffles ias officers major bureaucratic shakeup in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईंधन संकट पर CM फडणवीस की सख्त चेतावनी! बाेले- पेट्रोल-डीजल की न करें जमाखोरी, अफवाहों से बचने की अपील
May 25, 2026 | 05:36 PMभारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 05:36 PMKunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
May 25, 2026 | 05:33 PMViral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
May 25, 2026 | 05:31 PMजवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को दी 27 मई तक की मोहलत; अग्रिम जमानत निरस्त करने का है मामला
May 25, 2026 | 05:31 PMPM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन
May 25, 2026 | 05:31 PMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:08 AMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM













