Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दीपावली से पहले गरीबों का सपना हुआ पूरा, CM योगी ने गोरखपुर में 160 परिवारों को सौंपी घर की चाबी

Deewali 2025 से पहले CM Yogi Adityanath ने गोरखपुर के गरीब परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार को सीएम योगी ने देवरिया में 160 परिवारों को ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट्स की चाबियां भेंट कीं।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 10, 2025 | 05:06 PM

CM योगी ने गोरखपुर में 160 परिवारों को सौंपी घर की चाबी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

CM yogi in Deoria: देवरिया बाईपास स्थित पाम पैराडाइज हाउसिंग प्रोजेक्ट के इन घरों में 80 फ्लैट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और 80 निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों को दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की 118 करोड़ रुपये की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “हर परिवार की यह तमन्ना होती है कि उसका खुद का घर हो, सर ढकने को अपनी छत हो। आज 160 परिवारों का यह सपना दीपावली से पहले साकार हुआ है। कार्तिक मास के शुभ समय में यह उपलब्धि और भी खास है।” सीएम योगी ने बताया कि एक परिवार में औसतन 5–6 सदस्य हैं, यानी इस परियोजना से करीब 700–800 लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक आवास नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।”

पारदर्शिता से हुआ आवास वितरण: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आवास पूरी पारदर्शिता के साथ बांटे गए हैं। जीडीए की हाउसिंग स्कीम में 40 विस्थापित परिवारों को प्राथमिकता दी गई, जबकि शेष 120 परिवारों का चयन लॉटरी प्रणाली से हुआ। 9,000 से अधिक आवेदनों में से चुने गए ये 160 परिवार वाकई “भाग्यशाली” हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल

नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार

‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?

योगी ने बताया कि EWS फ्लैट 35 वर्ग मीटर के हैं, जिनकी बाजार कीमत 13–15 लाख रुपये है, लेकिन सरकार की सब्सिडी से केवल 5.40 लाख रुपये में उपलब्ध कराए गए। LIG फ्लैट 41 वर्ग मीटर के हैं, जिनकी बाजार कीमत 19–20 लाख रुपये है, जबकि ये 10.80 लाख रुपये में दिए गए।

“जब नियत साफ होती है, तो गरीबों को घर मिलता है”

सीएम योगी ने कहा, “जब सरकार और जनप्रतिनिधि ईमानदार होते हैं, तब गरीबों को घर मिलने में कोई अड़चन नहीं आती। अच्छी नियत से अच्छे कार्य होते हैं और जब जनता अच्छी सरकार चुनती है, तो विकास गरीब तक पहुंचता है।” उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना की लोकेशन भी शानदार है रामगढ़ ताल, गोरखपुर जू और खोराबार के प्रमुख स्थानों के करीब। यहीं पास में सांसद रवि किशन का आवास भी स्थित है।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में नाव पलटी; 20 महिला समेत 22 लोग थे सवार, तलाश जारी

“माफियाओं की हवेलियों पर अब गरीबों के घर”

योगी ने विकास प्राधिकरणों को सलाह दी कि हाई-राइज बिल्डिंग्स में रखरखाव समितियां (Maintenance Committees) बनाई जाएं ताकि लिफ्ट और अन्य सुविधाओं का नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित हो। सीएम ने बताया कि पिछले साल प्रयागराज में माफियाओं से कब्जाई गई जमीन पर 76 फ्लैट गरीबों के लिए बनाए गए थे। अब लखनऊ समेत कई शहरों में भी ऐसी जमीन को मुक्त कर गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “अब उत्तर प्रदेश में माफियाओं की हवेलियों की जगह गरीबों के मकान खड़े होंगे।”

Before diwali cm yogi handing over house keys to 160 families in gorakhpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 05:06 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.