यूपी के 20 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीवाली और छठ से पहले सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को उपचुनाव और त्यौहारी सीजन के बीच एक और तोहफा मिला है। इसका फायदा यूपी के करीब 20 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा।
- Written By: अभिषेक सिंह
सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को उपचुनाव और त्यौहारी सीजन के बीच एक और तोहफा मिला है। इसका फायदा यूपी के करीब 20 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा। सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को 30 अक्टूबर को वेतन देने के निर्देश दिए गए हैं। अगले महीने की शुरुआत में त्यौहारों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
दरअसल, नवंबर के पहले हफ्ते में दिवाली है और उसके छह दिन बाद छठ पर्व पड़ रहा है। इसके चलते सरकार ने अक्टूबर के आखिरी दिन तक सभी सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने का फैसला किया है। यानी इस फैसले से सभी कर्मचारियों को दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज से पहले वेतन मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें:- यूपी उपचुनाव के लिए दाखिल हुआ पहला नामांकन, तेज प्रताप यादव ने करहल से भरा पर्चा
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
मानसून सत्र या महज औपचारिकता? अखिलेश यादव ने खोल दी BJP की रणनीति की पोल, कहा- गिने-चुने दिन की सरकार…
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने दिवाली के त्यौहार से पहले वेतन देने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी और ट्रेजरी ऑफिसर को पत्र जारी कर आदेश जारी किया गया है। निर्देश देते हुए कहा गया है कि 31 अक्टूबर को दिवाली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 3 नवंबर को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा है।
उत्तर प्रदेश- दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा वेतन – CM योगी ने त्यौहारों के मद्देनजर दीपावली के पहले कर्मचारियों,पेंशनधारकों को 30 अक्टूबर को ही वेतन / पेंशन भुगतान करने के आदेश दिये थे,राज्यपाल की स्वीकृति के बाद ACS दीपक कुमार ने शासनादेश जारी किया !! — Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) October 21, 2024
जानिए किसे मिलेगा फायदा?
त्योहारों के कारण सार्वजनिक अवकाश होने के कारण राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण के साथ ही प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, नगरीय स्थानीय निकायों और कार्य प्रभारी कर्मचारियों तथा कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों को अक्टूबर 2024 का वेतन और पेंशन 30 अक्टूबर तक दिए जाने की मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें:- सपा ने कांग्रेस से उत्तर प्रदेश में लिया हरियाणा का बदला, उपचुनाव से पहले टूट गया इंडिया गठबंधन?
इन आदेशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह पत्र अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जारी किया है। बता दें कि इससे पहले भी सरकार ने त्योहारों के मद्देनजर कर्मचारियों के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इन्हें त्योहारों के साथ ही उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
