इनोवा पर लगाया यूपी सरकार का लोगो व नीली बत्ती, पांच विजिटिंग कार्ड और वॉकी-टॉकी समेत पकड़ा गया फर्जी ओएसडी

Basti Fake OSD: बस्ती में खुद को यूपी शासन का OSD बताकर घूम रहे जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पांच विजिटिंग कार्ड, वॉकी-टॉकी, एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद किए है।
Basti Police Arrests Posing as UP Government OSD with Fake Logo and Beacon
फर्जी ओएसडी गिरफ्तार(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Basti Police Arrested Fake OSD: उत्तर प्रदेश शासन का फर्जी लोगो और लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा से घूमकर खुद को शासन का ओएसडी बताने वाले शातिर जालसाज को कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से इनोवा गाड़ी,फर्जी ओएसडी के पांच विजिटिंग कार्ड, दो वॉकी-टॉकी, चार एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और 2,700 रुपये बरामद हुए हैं।

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान खुली पोल

बस्ती जिले की पुलिस द्वारा बड़ेबन पुल के नीचे संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद इनोवा को रोका गया। वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था और छत पर लाल-नीली बत्ती लगी थी। कार में पीछे बैठे मोहसिन खान ने खुद को उत्तर प्रदेश सरकार, सचिवालय लखनऊ का ओएसडी बताते हुए पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की और विजिटिंग कार्ड दिखाया। जांच में उसके फर्जी होने का खुलासा हुआ।

Basti Police Arrests Posing as UP Government OSD with Fake Logo and Beacon
हाथरस में रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत; चालक समेत 18 यात्री घायल, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

लखनऊ का निवासी निकला आरोपी

पुलिस ने जब छानबीन की तब वह व्यक्ति मोहसिन खान पुत्र वसीम खान निवासी रोडवेज के पीछे चईयाबारी, थाना पुरानी बस्ती, हाल पता 51/ए दारुलशफा, हजरतगंज, लखनऊ का निवासी निकला। पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

फर्जी दस्तावेजों के जरिए फर्जी ओएसडी बनकर घूम रहा था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए काफी समय से फर्जी ओएसडी बनकर घूम रहा था। इनोवा पर फर्जी सरकारी लोगो और लाल-नीली बत्ती लगाकर विभिन्न जिलों व राज्यों में जाता था। फर्जी पहचान पत्र दिखाकर पुलिस और टोल प्लाजा पर वीआईपी प्रोटोकॉल लेने, टोल माफ कराने तथा सचिवालय और सरकारी कार्यालयों में आसानी से प्रवेश पाने के साथ ही लोगों से अधिकारियों से काम कराने के नाम पर रुपये ऐंठने की बात भी सामने आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com