आगरा दीवानी में भारी बवाल! युवक ने महिला वकील और वादी पर छिड़का पेपर स्प्रे, मुकदमा दर्ज

Agra Court Pepper Spray Attack: आगरा दीवानी न्यायालय में तारीख पर आए युवक ने महिला वकील और वादी पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। इससे परिसर में हड़कंप मच गया।
Agra Court Pepper Spray Attack
आगरा दीवानी न्यायालय में युवक ने छिड़का पेपर स्प्रेसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

Agra Civil Court News: आगरा में दीवानी न्यायालय परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तारीख पर पहुंचे एक युवक ने महिला अधिवक्ता और विपक्षी पक्ष के पुत्र अमित दीक्षित पर कथित तौर पर पेपर स्प्रे छिड़क दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और लोगों में आक्रोश फैल गया। युवक के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है।

पेपर स्प्रे छिड़कने पर अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि मामला ऊषा बनाम जुगल किशोर आदि मुकदमे में तारीख को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि युवक ने अचानक महिला अधिवक्ता और अमित दीक्षित पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन अधिवक्ताओं और भीड़ ने उसे घेर लिया और उसका विरोध शुरू कर दिया।

परिसर में पहुंचे SSF जवान

सूचना मिलते ही दीवानी परिसर में तैनात एसएसएफ के जवानों के साथ थाना न्यू आगरा और हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आगरा पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा के बीच उसे थाना न्यू आगरा ले जाया गया।

Agra Court Pepper Spray Attack
पेपर स्प्रे छिड़काने वाला आरोपी पुलिस हिरास मेंसोर्स- नवभारत लाइव

अधिवक्ता और अमित दीक्षित का हुआ मेडिकल

पुलिस ने महिला अधिवक्ता और अमित दीक्षित का मेडिकल कराया है। वहीं, पीड़ित अमित दीक्षित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के विवाद तथा आरोपी की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Agra Court Pepper Spray Attack
UGC कानून के विरोध में आगरा में भारी आक्रोश, सड़कों पर गरजे युवा, दी आर-पार की चेतावनी

घटना के बाद दीवानी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com