कहीं एजेंसी के बाहर जूतम-पैजार…कहीं सुबह 4 बजे से सिलेंडर लिए दौड़ रहे लोग, LPG के लिए देश भर में हाहाकार!
LPG Cylinder Shortage: बस्ती और गोरखपुर में गैस किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी की अफवाह से भारी अफरा-तफरी मची है। बस्ती में लोग सुबह 4 बजे से ही सिलेंडर लेकर दौड़ते दिखे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
LPG के लिए देश भर में हाहाकार (Image- Social Media)
LPG Crisis India Impact: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। संघर्ष के कारण तेल और गैस के आयात में बाधा आई है, जिससे देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। देश भर से एजेंसी के बाहर की भीड़ का वीडियो
नोएडा में गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सेक्टर 63 स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर बुधवार को बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। कई लोगों ने शिकायत की कि उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है और सिलेंडर भी समय पर नहीं मिल रहा है।
बस्ती में सिलेंडर लेकर भागते दिखे लोग
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने इलाके में हो रही गैस सिलेंडर की कमी की स्थिति को उजागर कर दिया है। वायरल वीडियो में सैकड़ों लोग अपने सिर और कंधे पर गैस सिलेंडर उठाकर एजेंसी के बाहर लाइन में लगने के लिए दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। इनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
‘पद के बदले शारीरिक संबंध की डिमांड’, महोबा BJP की पूर्व जिला मंत्री का बड़ा खुलासा; कटघरे में जिला अध्यक्ष
बिहार में शराबबंदी की रिपोर्ट कार्ड, 11.37 लाख केस और करोड़ों लीटर जब्त शराब; कानून के 10 साल का पूरा ब्योरा
Visuals from Mahadeva Gas agency, Basti, Uttar Pradesh pic.twitter.com/xz3F2KNiNP — Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 11, 2026
जानकारी के अनुसार यह वीडियो बस्ती जिले के बनकटी विकासखंड के महादेवा चौराहे स्थित महागौरी गैस एजेंसी का बताया जा रहा है। यहां मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे से ही ग्राहकों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी।
सुबह लगभग 7 बजे जैसे ही एजेंसी का गेट खोला गया, लोग सिलेंडर लेने के लिए तेजी से अंदर की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान कई लोग सिर और कंधे पर सिलेंडर उठाकर भागते नजर आए, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।
गैस एजेंसी के बाहर चले लात-घूसे
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से खबर है कि पीपीगंज थाना क्षेत्र में स्थित आशीष इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार सुबह गैस सिलेंडर लेने आए ग्राहकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, लाइन में जबरन घुसने की कोशिश को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गैस के लिए यह जूतम-पैजार गोरखपुर में हो रहा है! सूचना समाप्त 🙏 pic.twitter.com/fC0rAcY78q — Dayanand singh (कैजुअल मजदूर) Social Media (@Dayanan19058909) March 12, 2026
घटना के समय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। पुलिस ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रण में किया। मारपीट करने वाले दोनों पक्षों को हिरासत में लिया गया और उन्हें कड़ी चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया।
गैस सिलेंडर की कमी से लोग परेशान
बताया जा रहा है कि इलाके में गैस सिलेंडर की कमी की वजह से लोग काफी परेशान हैं, जिसके कारण एजेंसी के बाहर इतनी भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- गैस संकट से दिल्ली से मुंबई तक हाहाकार, जानें आपके शहर में क्या हैं LPG सिलेंडर के दाम?
उधर दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में भी होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हुआ है। गैस की कमी के कारण कई होटल और रेस्तरां अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं, जबकि कई जगहों पर खाने की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। स्थिति को देखते हुए लोगों में गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
