- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Banda Criminal One Leg Crippled Escaped After Dodging Four Policemen Shot Other Leg
एक पैर से लंगड़ा बदमाश पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा, एनकाउंटर में दूसरे पैर में लगी गोली
UP Police News: बांदा में मेडिकल कॉलेज से एक पैर से लंगड़ा शातिर बदमाश अतुल सिंह चार सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। एनकाउंटर के बाद फिर अरेस्ट किया गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

एक पैर से लंगड़ा बदमाश पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भागा, एनकाउंटर में दूसरे पैर में लगी गोली
Banda Encounter News: बांदा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शातिर और खूंखार बदमाश, जो एक पैर से लंगड़ा था, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चार सिपाहियों की मौजूदगी के बावजूद फरार हो गया। पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए वह घटना स्थल से भाग निकला, हालांकि अगले 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे पकड़ लिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दूसरे पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे कंधों पर टांगकर अस्पताल भेजा।
अतुल सिंह का आपराधिक इतिहास
अतुल सिंह, जो उन्नाव जिले का रहने वाला है, चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और गैंगस्टर जैसे 20 गंभीर मामलों में वांछित था। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका था और इस समय बांदा मंडल कारागार में निरुद्ध था। कुछ समय पहले उसे पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद 7 दिसंबर 2025 को उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। उसकी गंभीर प्रोफाइल को देखते हुए सुरक्षा में चार सिपाहियों को तैनात किया गया था।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान, जब सिपाही खाने-पीने में व्यस्त थे, तब अतुल ने मौका निकाला और फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज के गलियारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह एक पैर से लंगड़ाते हुए तेजी से बाहर निकलते हुए दिखाई दिया। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई, क्योंकि जिस व्यक्ति को चलने में भी मुश्किल हो रही थी, वह इतनी तेजी से फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी के कौशंबी में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 महिलाओं की मौत, कई घायल
EXPLAINER: कर्क रेखा, शुष्क हवाएं या पथरीली जमीन? बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के पीछे के 5 असली कारण
अभी नहीं मिली सजा… Iran के शांति प्रस्ताव पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- जरूतत पड़ी तो फिर हमला करूंगा
आज की ताजा खबर 03 मई LIVE: आज पूरे देश में NEET यूजी 2026 की परीक्षा होगी आयोजित
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की
चारों सिपाही अचानक फरारी का अहसास होने पर घबराए और उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही आरोपी और सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी बांदा पलाश बंसल ने चारों सिपाहियों को तत्काल सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए। साथ ही फरार आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया और उसकी तलाश के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया।
पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को पकड़ा
अतुल सिंह की फरारी के बाद पुलिस ने बांदा और आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी। बॉर्डर चेकपोस्ट से लेकर गांवों की गलियों तक वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस को जानकारी मिली कि एक संदिग्ध युवक पचनेही मार्ग के पास खेतों में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और करीब आधे घंटे बाद आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अतुल के दूसरे पैर में गोली लगी। दोनों पैरों में चोट लगने के बाद वह फरार होने की स्थिति में नहीं रहा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस टीम ने उसे कंधों पर टांगकर एंबुलेंस तक पहुंचाया और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, और तीन खोखा कारतूस बरामद किए। यह साफ संकेत है कि आरोपी न केवल फरार होने के लिए साजिश कर रहा था, बल्कि गिरफ्तारी से बचने के लिए हथियार का भी इस्तेमाल करने को तैयार था।
यह भी पढ़ें- High-Alert Mission: गड़चिरोली में बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, LCB की सबसे बड़ी कार्रवाई
अब दोनों पैरों में चोट लगने के बाद डॉक्टरों का कहना है कि आरोपी फिलहाल चलने-फिरने की स्थिति में नहीं है और उसे लंबे समय तक अस्पताल में रहकर इलाज कराना पड़ेगा। फरारी के बाद आरोपी को अब जेल वापस भेज दिया जाएगा।
Banda criminal one leg crippled escaped after dodging four policemen shot other leg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धार्थनगर में 16 घंटे पानी की टंकी पर फंसे रहे दो किशोर, फिर आसमान से फरिश्ता बनकर आई सेना, देखें VIDEO
May 03, 2026 | 03:17 PMजालना में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 3.25 किलो गांजा जब्त, कैकाड़ी मोहल्ले से आरोपी गिरफ्तार
May 03, 2026 | 03:09 PMMP Weather News: 42 जिलों के लिए जारी हुआ आंधी और बारिश का अलर्ट, प्रदेश में दो ट्रफ सिस्टम एक्टिव
May 03, 2026 | 03:07 PMसिल्लोड़ में 155 जोड़ों का सामूहिक विवाह: 26 साल से जारी पहल बनी मिसाल, फिजूलखर्ची पर रोक का संदेश
May 03, 2026 | 02:56 PMजालना में नदी सफाई अभियान तेज, सीना-कुंडलिका में गाद हटाने का काम, बाढ़ से बचाव की तैयारी, प्रवाह होगा बेहतर
May 03, 2026 | 02:46 PMAkshara Singh Relationship: अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, बोलीं- नजर लग जाती है, शादी को लेकर दिया बड़ा बयान
May 03, 2026 | 02:44 PMमेरे पास कोई चारा नहीं बचा…सुसाइड से पहले जज अमन शर्मा के बोल, पिता को किया था आखिरी फोन, जानें पूरा मामला
May 03, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














