- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Banda Crime Shahjadi In Dubai Hanging For Murder Death Sentence
बांदा की शहजादी की आज दुबई में फांसी, ‘टूटी उम्मीद-बहते आंसू’ के साथ माता-पिता ने राष्ट्रपति- PM मोदी से मांगी मदद
- Written By: राहुल गोस्वामी
दुबई की जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बांदा की बेटी शहजादी को आज फांसी होनी है। परिजनों ने PM मोदी से भी मार्मिक गुहार की है।

(डिज़ाइन फोटो)
बांदा : दुबई की जेल में बंद उत्तर प्रदेश के बांदा की बेटी शहजादी की मौत की उल्टी गिनती आज शायद खत्म होने को है। आज उसे फांसी होनी है। इधर बीते रविवार को बेटी से हुई बातचीत के बाद उसके परिजनों ने धैर्य छोड़ दिया है। वहीं परिजनों ने PM मोदी से भी मार्मिक गुहार कर चुकी है।
परिजनों ने कहा कि PM मोदी दुनिया भर में फंसे लोगों को बचा रहे हैं, अब उनकी बेटी को भी बचाएं। शहजादी के पिता शब्बीर खान के मुताबिक उन्होंने पीएम मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, भारत के मुख्य न्यायाधीश और राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है और कहा कि उनकी निर्दोष बेटी को फांसी पर लटकाया जा रहा है।
यहां पढ़ें – अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस पर हुआ पथराव
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
Netanyahu Gaza Control: नेतन्याहू गाजा में 70% सैन्य नियंत्रण का आदेश दिया, भारत को बताया सबसे बड़ा समर्थक
महाराष्ट्र महायुति में घमासान के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे CM फडणवीस, PM मोदी से की मुलाकात, जानें क्या हुई बात
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
जानकारी दें कि बांदा की रहने वाली शहजादी बीते चार माह के एक बच्चे की कत्ल के सिलसिले में दुबई के आबू धाबी जेल में काफी समय से बंद है। शहजादी के पिता ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बेटी की जान बचाने की गुहार लगाई है। जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव के रहने वाले शब्बीर ने बताया कि दुबई में आबू धाबी की अलबतवा जेल में बंद उनकी बेटी शहजादी ने बीते रविवार को जेल से फोन कर उन्हें बताया कि 20 सितंबर के बाद उसे कभी भी फांसी दी जा सकती है।
शब्बीर ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बीते सोमवार को ईमेल के जरिए पत्र भेजकर उनसे बेटी शहजादी की जान बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शहजादी का बचपन में चेहरा जल गया था और वह ‘लॉकडाउन’ के दौरान बांदा की रोटी बैंक नामक संस्था में काम करती थी, इसी दौरान फेसबुक के जरिए आगरा के उजैर से उसकी दोस्ती हो गई और उसने उसे नवंबर 2021 में दवा कराने के बहाने दुबई भेज दिया था।
यहां पढ़ें – आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे PM मोदी, वर्धा-अमरावती में देंगे कई सौगात
शब्बीर ने यह भी बताया कि वहां उसके (उजैर के) फूफा फैज एवं बुआ नाजिया, नाजिया की सास अंजुम सहाना बेगम रहती हैं। उन्होंने बताया कि उजैर की बुआ नाजिया को बेटा पैदा हुआ, जिसकी चार माह 21 दिन की उम्र में मौत हो गई थी और इसी बच्चे की हत्या के आरोप में उनकी बेटी शहजादी को फंसा दिया गया है। शब्बीर ने बताया कि बेटी को फांसी की सजा की जानकारी उन्हें 2023 में मिली थी, तब से अब तक वह भारत सरकार से बेटी की जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अदालती आदेश पर बेटी को दुबई में बेचे जाने की प्राथमिकी मटौंध थाना में 15 जुलाई 2024 को दर्ज करायी गयी, लेकिन IO ने जांच में कोई तेजी नहीं दिखाई। उन्होंने IO पर आरोपी उजैर से मिले होने का आरोप लगाया । हालांकि इस बीच, IO मोहम्मद अकरम ने बताया कि शहजादी का मामला दुबई से जुड़ा है, जिसमें उजैर, उसका फूफा फैज, बुआ नाजिया और नाजिया की सास अंजुम सहाना बेगम आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि पीडिता और आरोपियों का बयान दर्ज करने के लिए जल्द ही भारत में स्थित दुबई दूतावास को पत्राचार किया जाएगा। लेकिन अब मामले में शायद देर हो चुकी है
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Banda crime shahjadi in dubai hanging for murder death sentence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














