-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pm Modi Maharashtra Visit Vishwakarma Event Lay Textile Park Foundation
आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे PM मोदी, वर्धा-अमरावती में देंगे कई सौगात
- Written By: राहुल गोस्वामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान वे 'PM विश्वकर्मा' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना का भी शुभारंभ करेंगे।

PM मोदी ने गांधी जयंती पर बापू को दी श्रद्धांजलि, पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को भी किया नमन
नागपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहने वाले हैं। इस अल्प प्रवास के दौरान वे ‘PM विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, PM मोदी आज आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इससे पहले PM मोदी बीते 30 अगस्त को महाराष्ट्र दौरे पर थे। तब उन्होंने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी थी। साथ ही 76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था।
वे आज अमरावती में ‘PM मित्र’ पार्क की आधारशिला रखेंगे तथा ‘आचार्य चाणक्य कौशल विकास योजना’ और ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्ट-अप योजना’ की शुरुआत करेंगे।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र के लोगों के लिए खुशखबरी! इन 3 नए रूटों पर शुरू हुआ वंदे भारत ट्रेन का संचालन
तय कार्यक्रम के अनुसार PM मोदी आज 20 सितम्बर को महाराष्ट्र के वर्धा का दौरा करेंगे और सुबह करीब 11:30 बजे PM विश्वकर्मा योजना के एक साल पूरे होने के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय ‘PM विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान वह ‘PM विश्वकर्मा’ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और ऋण जारी करेंगे। इस योजना के तहत कारीगरों को दिए गए ठोस समर्थन के प्रतीक के रूप में, वह 18 लाभार्थियों को ‘PM विश्वकर्मा’ के तहत क्रेडिट भी वितरित करेंगे।
इस दौरान PM विश्वकर्मा योजनाकी विरासत और समाज में स्थायी योगदान के लिए सम्मान स्वरूप वह ‘PM विश्वकर्मा’ के तहत प्रगति के एक वर्ष को चिह्नित करने के लिए समर्पित एक विशेष डाक टिकट जारी करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
वहीं प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के अमरावती में ‘PM मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल’ (PM मित्र) पार्क की आधारशिला रखेंगे। करीब 1000 एकड़ के इस पार्क को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) द्वारा राज्य कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में विकसित किया जा रहा है। भारत सरकार ने कपड़ा उद्योग के लिए सात ‘PM मित्र’ पार्क की स्थापना को मंजूरी दी थी।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री महाराष्ट्र सरकार की ‘आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र’ योजना की भी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत 15 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राज्य भर के प्रसिद्ध कॉलेजों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के विभिन्न अवसरों का लाभ उठा सकें। इससे राज्य भर में लगभग 1,50,000 युवाओं को प्रत्येक वर्ष मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना’ की भी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत, महाराष्ट्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को प्रारंभिक चरण का समर्थन दिया जाएगा। इसमें 25 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत कुल प्रावधानों का 25 % पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित होगा, जैसा कि सरकार द्वारा निर्दिष्ट किया गया है। यह महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनने में मदद करेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pm modi maharashtra visit vishwakarma event lay textile park foundation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














