अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, नागपुर के कामठी स्टेशन पास 15 मिनट रोकी गई ट्रेन

अहमदाबाद - हावड़ा एक्सप्रेस पर बीती देर रात कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। पथराव वाली घटना नागपुर के पास कामठी स्टेशन पास हुआ। ट्रेन पर पथराव करने वाले उपद्रवी मौके से फरार हो गए।
अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, नागपुर के कामठी स्टेशन पास 15 मिनट रोकी गई ट्रेन
ट्रेन की प्रतिकात्मक फोटो
Published on: 
Updated on: 

नागपुर: अहमदाबाद - हावड़ा एक्सप्रेस पर बीती देर रात कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। पथराव वाली घटना नागपुर के पास कामठी स्टेशन पास हुआ। ट्रेन पर पथराव करने वाले उपद्रवी मौके से फरार हो गए।

पथराव की घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। पथराव की घटना के बाद यात्री जाग गए। पथराव की घटना के बाद ट्रेन कामठी स्टेशन से पहले 15 मिनट रोकी गई। ट्रेन में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने ट्रेन से नीचे उतरकर देखा तो कुछ कोच के कांच फुटे हुए थे। वहीं किसी यात्री को चोट लगने की खबर है।

ट्रेन पर पथराव करने वाले उपद्रवी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद यात्रियों ने थोड़ी देर के लिए हंगामा भी किया। रात का समय होने से कई यात्री नींद में थे। जिसके चलते कभी भी किसी अनहोनी से इनकार नही किया सकता।

घटना की जानकारी रेल अधिकारियों को दी गई। कामठी के पास घटना होने से इतवारी से भी कुछ रेलवे सुरक्षा बल का स्टाफ पहुंचा और देर रात तक आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ जारी थी। घटना के बाद ट्रेन भी लेट हो गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com