Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सड़क पर मौत का तंडव, बलरामपुर में ट्रक और कार में भीषण टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

NH 730 पर कार-ट्रक टक्कर में 5 बारातियों की मौत हो गई, वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया है और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 15, 2025 | 10:08 AM

बलरामपुर में सड़क हादसा (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ये हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चकवा गांव के पास NH 730 पर सुबह करीब 8 बजे हुई, जब एक कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग गोंडा जिले के धानेपुर क्षेत्र से श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने के लिए गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। कार में सवार सभी लोग धानेपुर क्षेत्र के ही रहने वाले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू किया।

सीएम योगी ने हादसे का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। सीएम योगी घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।

सम्बंधित ख़बरें

रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों

इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम

बिहार में नहीं थम रहा जहरीली शराब से मौत! अब रोहतास में 5 लोगों की गई जान; जांच में जुटी पुलिस

भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर काटा बवाल, देखें हंगामे का VIDEO

लखनऊ में चलती बस में भीषण आग, पांच जिंदा जले, VIDEO में देखें भयावह मंजर

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों का मानना है कि NH 730 पर अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं, और सड़क सुरक्षा के लिए बेहतर उपायों की जरूरत है। पुलिस ने बताया कि कार सवार गोंडा से श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में बारात गए थे। बारात से लौटते वक्त वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Balrampur road accident five killed seven seriously injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2025 | 10:08 AM

Topics:  

  • Latest News
  • UP Road Accident
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.