-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Azam Khan Abdullah Azam Pan Card Case Court Rejects Appeal Jail Sentence
जेल में ही रहेंगे आजम खान और अब्दुल्ला, पैन कार्ड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज हुई सजा के खिलाफ अपील
- Written By: सजल रघुवंशी
Azam Khan Double Pan Card Case: आजम खान और अब्दुल्ला को तगड़ा झटका,रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने पैन कार्ड मामले में सजा के खिलाफ अपील खारिज की, 7 साल की जेल बरकरार। अब हाईकोर्ट की तैयारी।

आजम खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP MLA Court Verdict On Azam Khan: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है। दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और उनके बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल, लंबे समय से चल रहे पैन कार्ड मामले में दोषी पाए गए दोनों नेताओं को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है। बता दें कि आज रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए उनकी सजा के खिलाफ दाखिल अपील को खारिज कर दिया है।
इससे पहले एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों को दो पैन कार्ड रखने के मामले में दोषी करार देते हुए 7-7 साल की जेल की सजा सुनाई थी और साथ ही 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
जेल भेजे गए आजम खान और अबदुल्ला
मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान और बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर जेल भेज दिया गया था, जहां वह फिलहाल बंद हैं। उन्होंने सजा से राहत पाने के लिए सेशन कोर्ट में अपील की थी लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। आजम खान के सियासी कद को देखते हुए उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
पंचर दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ की फर्जी कंपनी, CGST का नोटिस पहुंचते ही उड़े होश
Prayagraj: मतदाता सूची में 50 हजार से अधिक विसंगतियों का दावा, सपा ने की संशोधन की मांग
सजा के बाद हाईकोर्ट में अपील की तैयारी
सपा नेता आजम खान सितंबर 2025 में ही जेल से रिहा हुए थे और उस दौरान उनके बयान काफी चर्चा में रहे। हालांकि, महज 55 दिन बाद 18 नवंबर 2025 को अदालत के फैसले के बाद उन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा। खबरों के मुताबिक, आजम खान के वकील अब इस मामले को उच्च न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही अब्दुल्ला आजम के साथ मिलकर उनकी ओर से हाईकोर्ट में अपील दायर की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: पवन खेड़ा ने खटखटाया गुवाहाटी हाईकोर्ट का दरवाजा, असम पुलिस की FIR ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें पूरा मामला
क्या है डबल पैन कार्ड का मामला?
दरअसल, यह पूरा मामला 2019 का है, जिसमें समाजवादी पार्टी नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर दो अलग-अलग पैन कार्ड बनवाने का आरोप लगाया गया था। इस प्रकरण में नवंबर 2025 में एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की सजा और जुर्माना लगाने का फैसला सुनाया था।
Azam khan abdullah azam pan card case court rejects appeal jail sentence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM













