दीपोत्सव में 220 टन रेत से साकार हुआ भव्य राम दरबार, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई 58 फीट लंबी कलाकृति

Ram Darbar Sand Art World Record : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने सात दिनों की मेहनत से 58 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची राम दरबार व राम मंदिर की भव्य कलाकृति तैयार की, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई।
Ram Darbar sculpture made from the sand of Saryu
सरयू के रेत से बनी राम दरबार की कलाकृति (सोर्स : सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 58 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची राम दरबार

  • सात दिनों की मेहनत से सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने तैयार की

  • बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई उपलब्धि

Sand Artist Set World Record Ram Darbaar: दीपोत्सव 2026 के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अयोध्या में अनूठी कलात्मक उपलब्धि हासिल की है। सरयू नदी के तट पर स्थित राम कथा पार्क में उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ 220 टन सरयू की रेत से 58 फीट लंबा और 20 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार एवं राम मंदिर की विशाल कलाकृति तैयार की। विश्व शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश देती इस कलाकृति को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

सात दिनों की मेहनत से तैयार हुई भव्य कलाकृति

30 अक्टूबर से शुरू हुआ निर्माण कार्य सात दिनों की निरंतर मेहनत के बाद 7 नवंबर को पूरा हुआ। मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह उनकी पहली और विश्व की सबसे लंबी रेत निर्मित राम दरबार कलाकृति है।

दीपोत्सव के उद्घाटन समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने इस कलाकृति को देखा। मुख्यमंत्री ने कलाकार को विश्व रिकॉर्ड की उपलब्धि पर बधाई दी, वहीं उपराष्ट्रपति ने 'वेल डन' कहकर उनकी सराहना की।

Ram Darbar sculpture made from the sand of Saryu
Ayodhya Deepotsav 2026 Photos: सीएम योगी ने किया प्रभु श्रीराम का स्वागत, दिव्य दीपों से आलोकित हुई रामनगरी

बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई उपलब्धि, गिनीज की प्रक्रिया जारी

मधुरेंद्र कुमार ने 30 अक्टूबर को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन संबंधी सूचना भेजी थी। 7 नवंबर को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ईमेल के माध्यम से इसकी स्वीकृति दी। रिकॉर्ड संख्या IND/2026/001810 के तहत कलाकृति को दर्ज कर डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। वहीं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की प्रक्रिया अभी जारी है।

 यह विशाल कलाकृति उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से तैयार की गई। इसके माध्यम से अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और कलात्मक पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है।

Ram Darbar sculpture made from the sand of Saryu
31 अक्टूबर को नासिक-त्र्यंबकेश्वर में एक साथ ध्वजारोहण, प्रशासन अलर्ट; गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी

बिहार के रहने वाले हैं सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी मधुरेंद्र कुमार अब तक 25 से अधिक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 12 से अधिक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

रेत, कोयले की राख, पत्तों, फल-सब्जियों और पुनर्चक्रण सामग्री से हजारों कलाकृतियां बना चुके मधुरेंद्र को अमेरिका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से रेत कला में मानद डॉक्टरेट भी प्राप्त है।