Ayodhya Deepotsav 2026 Photos: सीएम योगी ने किया प्रभु श्रीराम का स्वागत, दिव्य दीपों से आलोकित हुई रामनगरी
Ayodhya Deepotsav 2026: पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों का सीएम योगी ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया। रामभक्ति, आस्था व दिव्यता से अयोध्या राममय हो उठा।
दीपोत्सव-2026 के भव्य आयोजन पर संपूर्ण अयोध्या धाम भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के रंग में सराबोर हो उठा(सोर्स: नवभारत लाइव)
सरयू तट पर प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों का भव्य आगमन, सीएम योगी ने किया अभिनंदन(सोर्स: नवभारत लाइव)
सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम की पुण्य धरा पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का स्वागत अभिनंदन करते सीएम योगी(सोर्स: नवभारत लाइव)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन को भेंट स्वरूप भगवान श्रीराम दरबार की भव्य एवं दिव्य प्रतिमा प्रदान की(सोर्स: नवभारत लाइव)
भव्य दीपोत्सव-2026 के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रभु श्रीराम एवं माता सीता की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया (सोर्स: नवभारत लाइव)
रामायण के विभिन्न पात्रों के रूप में सजे कलाकार अपने आकर्षक, भव्य एवं मनमोहक पारंपरिक परिधानों में बेहद सुंदर नजर आए(सोर्स: नवभारत लाइव)
प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण जी एवं माता सीता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(सोर्स: नवभारत लाइव)