चंपत राय पर FIR की मांग तेज, पुलिस के जवाब से बार एसोसिएशन नाराज; कोर्ट जाने की तैयारी में वकील
Champat Rai FIR: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद बार एसोसिएशन ने चंपत राय के खिलाफ एफआईआर नहीं होने पर कोर्ट जाने का ऐलान किया है। पुलिस ने दूसरी एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया।
- Written By: अमन मौर्या
चंपत राय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फैजाबाद के वकील अब कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। फैजाबाद बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचा और अपनी शिकायत पर दर्ज एफआईआर की जानकारी मांगी। पुलिस ने जवाब में कहा कि इस मामले में पहले से ही एक एफआईआर दर्ज है। ऐसे में एक और एफआईआर दर्ज नहीं करने का आदेश मिला है। वकीलों ने बताया कि चंपत राय के खिलाफ पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। इसलिए अब कोर्ट का रुख करेंगे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नहीं हुई FIR
थाना राम जन्मभूमि में पुलिसकर्मियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तरुण जीत वर्मा, वरिष्ठ वकील और निर्मोही अखाड़ा, अयोध्या के वकील ने बताया कि हम सभी अपनी शिकायत पर एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी लेने के लिए यहां आए थे, लेकिन बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक एफआईआर पहले से दर्ज है, ऐसे में एक और एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। अब हम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद कप्तान से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को बताया ‘जोकर’, राम मंदिर वाले बयान पर छिड़ा नया विवाद
क्या आप बन सकते हैं राम मंदिर के CEO? लाखों की जिम्मेदारी वाला पद, जानें कौन कर सकता है आवेदन
अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को थमाया कड़ा नोटिस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका
बिना लड़ाई के कुछ नहीं होगा हासिल
वकील राज कपूर सिंह ने कहा कि हम इस मामले में झुकने वाले नहीं हैं। बिना लड़ाई के कुछ हासिल होने वाला नहीं है। हमारी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हमसे जो भी हो सकेगा, हम करने के लिए तैयार हैं।
वकीलों ने चंपत राय, अनिल और गोपाल के खिलाफ किया था आवेदन
बता दें कि पिछले दिनों बार एसोसिएशन ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ आवेदन दिया था। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना राम जन्मभूमि पहुंचा और अपनी शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी मांगी।
ये भी पढ़ें- लखनऊ से कानपुर की दूरी मिनटों में होगी पूरी, गडकरी-योगी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन; देखें VIDEO
पुलिस द्वारा वकीलों के प्रतिनिधिमंडल को एक दस्तावेज दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है। हालांकि, वकील इससे संतुष्ट नहीं हैं और आगे घेराव या प्रदर्शन करने अथवा अन्य विकल्पों पर चर्चा करने वाले हैं।
