नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को बताया ‘जोकर’, राम मंदिर वाले बयान पर छिड़ा नया विवाद
Anupam Kher Naseeruddin Shah Controversy: राम मंदिर में हुई चोरी पर अनुपम खेर के बयान के बाद नसीरुद्दीन शाह का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अनुपम खेर को जोकर कहा था।
- Written By: यति सिंह
अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Anupam Kher On Ram Mandir Controversy: बॉलीवुड के दो बड़े दिग्गज और मंझे हुए एक्टर्स के बीच का पुराना मतभेद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अयोध्या के राम मंदिर में कथित तौर पर चढ़ावे की चोरी का मामला इस समय मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है। इस संवेदनशील मुद्दे पर वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।
लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब अनुपम खेर की टिप्पणी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर नसीरुद्दीन शाह का एक बरसों पुराना वीडियो क्लिप बहुत तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में शाह ने अनुपम खेर के व्यक्तित्व और उनकी राजनीति को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की थी, जिसके बाद दोनों कलाकारों के फैंस आमने-सामने आ गए हैं।
अनुपम खेर ने मुगलों के अत्याचार से कर दी मंदिर चोरी की तुलना
दरअसल इस पूरे नए विवाद की शुरुआत तब हुई जब अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू के दौरान राम मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना पर अपनी राय रखी। उन्होंने इस चोरी को एक बहुत ही छोटी और मामूली बात करार दिया। अनुपम खेर ने अपने तर्क को विस्तार देते हुए उन्होंने इसकी तुलना सीधे मुगल काल के काले इतिहास से कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’… आमिर खान पर नितेश राणे का तीखा वार, बयान से गरमाई सियासत
क्या आप बन सकते हैं राम मंदिर के CEO? लाखों की जिम्मेदारी वाला पद, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Surbhi Jyoti Baby Reveal: सुरभि ज्योति ने दिखाई बेटी की पहली झलक, यूनिक नाम का किया खुलासा
अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को थमाया कड़ा नोटिस
अनुपम खेर ने कहा कि हमारे देश में वो दौर भी देखा है जब मुगलों ने आक्रमण करके हमारे पवित्र मंदिरों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया था। उस कालखंड में हमारे पुजारियों की हत्याएं की गईं, महिलाओं के साथ अत्याचार हुए और मंदिरों के खजाने को बेरहमी से लूटा गया।
वायरल वीडियो में नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर पर कसा तंज
जैसे ही अनुपम खेर का यह बयान इंटरनेट पर फैला, विरोधियों ने उनके खिलाफ नसीरुद्दीन शाह का एक पुराना इंटरव्यू निकालकर सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। इस वायरल क्लिप में नसीरुद्दीन शाह से फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों के बारे में सवाल पूछा गया था जो सरकार की नीतियों का खुलकर समर्थन या विरोध करते हैं।
शाह ने जवाब देते हुए कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में व्यवस्था के खिलाफ बोलने वालों की तादाद बहुत कम है। इसी दौरान उन्होंने अनुपम खेर का नाम लेते हुए कहा कि उनकी बातों को बहुत ज्यादा गंभीरता से लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वह महज एक जोकर हैं।
“Someone like @AnupamPKher has been very vocal. I don’t think he needs to be taken seriously. He’s a clown. Any number of his contemporaries from NSD and FTII can attest to his sycophantic nature. It’s in his blood. He can’t help it.” ~ Naseeruddin Shah pic.twitter.com/HvqX7d564k — Harsh (@Abrakakhobra) July 12, 2026
अनुपम खेर ने पलटवार करते हुए निराशावादी होने का मलाल जताया
नसीरुद्दीन शाह के इस पुराने हमले पर अनुपम खेर भी चुप नहीं रहे और उन्होंने अतीत में दिए अपने एक वीडियो मैसेज के जरिए इस अपमान का करारा जवाब दिया था। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मैसेज जारी कर कहा था कि उन्होंने कभी भी शाह के बारे में कुछ गलत नहीं कहा, लेकिन अब कहना जरूरी हो गया है।
ये भी पढ़ें: ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’… आमिर खान पर नितेश राणे का तीखा वार, बयान से गरमाई सियासत
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नसीरुद्दीन शाह ने एक्टिंग की दुनिया में इतना बड़ा मुकाम और सम्मान हासिल करने के बावजूद अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ निराशा, कुंठा और कड़वाहट में ही गुजारी है।
अनुपम खेर ने मुस्कुराते हुए आगे कहा कि अगर शाह दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और यहां तक कि क्रिकेटर विराट कोहली जैसे दिग्गजों की भी आलोचना कर सकते हैं, तो उनके जैसी महान हस्तियों की सूची में खुद का नाम शामिल होने पर उन्हें बेहद गर्व है।
