Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें किस-किस ने दायर की याचिका

Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट आज राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 13, 2026 | 07:13 AM

राम मंदिर मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Temple Case Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट आज यानी सोमवार (13, जुलाई) को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित गबन की स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने सुनवाई के लिए लिस्ट की गई हैं।

बेंच के अन्य सदस्यों में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहन शामिल हैं। गौरतलब है कि अयोध्या पुलिस ने इस मामले के तीन मुख्य आरोपियों में से एक, अनुकल्प मिश्रा से कस्टडी में पूछताछ शुरू कर दी है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती जांच में अयोध्या के राम मंदिर के काउंटिंग रूम में सुरक्षा में गंभीर खामियां पाई गई हैं।

सीसीटीवी फुटेज में मिले सबूत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की एसआईटी जांच में पता चला है कि स्टाफ के सदस्यों ने कैश के बंडल अपने कपड़ों, जेबों, जूतों और अन्य निजी सामान में छिपाए जाते थे। SIT के अनुसार, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच रिकॉर्ड किए गए CCTV फुटेज में काउंटिंग स्टाफ से जुड़ी लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं कैद हुईं, जिनमें उन्हें कैश के बंडल छिपाते हुए देखा गया। SIT की शुरुआती रिपोर्ट में सुरक्षा प्रोटोकॉल में खामियों का जिक्र किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल

योगी सरकार ने रचा इतिहास! 12 घंटे में लगा दिए रिकॉर्ड तोड़ 35 करोड़ पौधे, खुद मुख्यमंत्री ने भी लगाया पेड़

टिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत

ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील

सुप्रीम कोर्ट में किन लोगों ने याचिकाएं दायर की हैं?

  • वकील अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव: एक जनहित याचिका (PIL) जिसमें CBI की अगुवाई में मल्टी-डिसिप्लिनरी SIT जांच, रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने और ट्रस्ट की अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है। यह सबसे हाई-प्रोफाइल याचिका है। हालांकि, इस याचिका में तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि मामले की सुनवाई छुट्टियों के बाद की जाए।
  • वकील अनूप अवस्थी: एक याचिका जिसमें स्वतंत्र जांच, जो कि CBI द्वारा या कोर्ट की देखरेख में हो और अनियमितताओं की जांच की मांग की गई है।
  • RJD सांसद सुधाकर सिंह: एक याचिका जिसमें ट्रस्ट के फाइनेंस का ऑडिट, दान का पूरा विवरण 2020 से अब तक जमा करने, कोर्ट की देखरेख में CBI जांच और फंड के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई है।
  • वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी: एक याचिका जिसमें फोरेंसिक ऑडिट, सबूतों CCTV फुटेज, रिकॉर्ड आदि को सुरक्षित रखने, पारदर्शिता का ढांचा बनाने और जांच की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें – राम राम जपना, चढ़ाया दान अपना… यूपी में समाजवादी पार्टी के पोस्टर से बौखलाई BJP! पुलिस ने हटाए पोस्टर

एसआईटी ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। काउंटिंग एरिया के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर स्टाफ की कोई सुरक्षा जांच नहीं होती थी, और कर्मचारियों द्वारा अंदर लाए जाने या बाहर ले जाए जाने वाले निजी सामान की निगरानी भी ठीक से नहीं की जाती थी। सुरक्षा में हुई इस खामी ने आरोपियों को शह देने का काम किया।

Supreme court to hear ayodhya ram mandir donation embezzlement case today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 07:13 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Mandir
  • Supreme Court
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.