Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, बोले- इस्तीफा मंजूर न करे ट्रस्ट

Ram Mandir Trust: संत समाज ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का समर्थन करते हुए ,उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील की। संतों ने SIT जांच का स्वागत करते हुए पारदर्शिता की मांग भी उठाई।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 04, 2026 | 03:58 PM

अयोध्या के संत ( सोर्स-सोेशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Saints On Ram Mandir Controversy: राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर चल रही चर्चाओं ने नया मोड़ ले लिया है। अयोध्या के संत समाज ने शनिवार को खुलकर चंपत राय के समर्थन में उतरते हुए ट्रस्ट से उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील की। संतों का कहना है कि चंपत राय का पूरा सार्वजनिक जीवन पारदर्शिता, ईमानदारी और राम मंदिर आंदोलन के प्रति समर्पण का रहा है, इसलिए उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

संत समाज ने यह भी कहा कि चंपत राय ने स्वयं पूरे मामले की एसआईटी जांच की मांग की थी, जिससे उनकी निष्पक्षता और पारदर्शिता स्पष्ट होती है। संतों ने सरकार द्वारा गठित एसआईटी का स्वागत करते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान संत समाज ने ट्रस्ट की वित्तीय व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कुछ सवाल भी उठाए तथा कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि से स्पष्टीकरण मांगा। उनका कहना था कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है।

चंपत राय के समर्थन में संत समाज

अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्ता में संतों ने कहा कि चंपत राय लंबे समय से राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण से जुड़े रहे हैं। उनका सार्वजनिक जीवन पारदर्शिता और समर्पण का रहा है। ऐसे में उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और इससे उनकी छवि को अनावश्यक रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

रामलला के गहनों को गलाकर बनाया बिस्कुट? बैंक खातों में अचानक बढ़ गए लाखों रुपये, जांच में SIT भी रह गई दंग

Ram Mandir Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर होगी चर्चा

चोरी के बाद होती थी मीटिंग! चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला का कबूलनामा, पूरे नेटवर्क का खोला राज

क्या फिर वनवास चले गए राम? ये AI वीडियो देख रो पड़ेंगे आप, अखिलेश यादव ने पोस्ट के जरिए सरकार को लिया आड़े हाथ

एसआईटी जांच का किया स्वागत

संतों ने कहा कि पूरे प्रकरण में चंपत राय का आचरण पूरी तरह पारदर्शी रहा है। उन्होंने स्वयं मामले की एसआईटी जांच कराने का आग्रह किया था, जो यह दर्शाता है कि उन्हें जांच से कोई परहेज नहीं है। संतों ने सरकार द्वारा एसआईटी गठित किए जाने के फैसले का भी स्वागत किया और कहा कि जांच से सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। संत समाज ने कहा कि विवाद के दौरान भी चंपत राय ने संयम बनाए रखा और सार्वजनिक रूप से किसी प्रकार की बयानबाजी नहीं की।

गोविंद देवगिरि से मांगा जवाब

उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के इस मामले में अयोध्या के संत समाज का आशीर्वाद और समर्थन चंपत राय के साथ है। प्रेस वार्ता के दौरान अयोध्या के संतों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरि से भी कई सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें-  रामलला के गहनों को गलाकर बनाया बिस्कुट? बैंक खातों में अचानक बढ़ गए लाखों रुपये, जांच में SIT भी रह गई दंग

कोष व्यवस्था पर उठाए सवाल

अयोध्या संत समाज ने मंदिर कोष की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि इस संबंध में पर्याप्त सतर्कता क्यों नहीं बरती गई। इसके अलावा उन्होंने यह भी जानना चाहा कि प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक निर्धारित समय से पहले क्यों बुलाई गई और इसके पीछे क्या वजह थी। संतों ने ट्रस्ट से इन सभी सवालों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में उससे जुड़े हर मुद्दे पर पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार का भ्रम या विवाद पैदा न हो।

Ayodhya saints support champat rai ram mandir trust resignation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 03:58 PM

Topics:  

  • Ayodhya News
  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Mandir News
  • SIT Investigation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.