Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रामलला के गहनों को गलाकर बनाया बिस्कुट? बैंक खातों में अचानक बढ़ गए लाखों रुपये, जांच में SIT भी रह गई दंग

Ayodhya Ram Mandir SIT Investigation: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने अब नए एंगल से जांच शुरू कर दी है। इस जांच में बैंक खातों को देख एसआईटी के होश उड़ गए है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 04, 2026 | 01:54 PM

अयोध्या राम मंदिर (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir SIT: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला चर्चा में है। हर दिन नई बातें सामने आ रही हैं और जांच का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। अयोध्या ट्रस्ट में चोरी का मामला सामने आने के बाद, बैंक खातों में जमा की गई रकम में बड़ी गड़बड़ी देखी गई है। बैंक में आने वाली रकम को देख एसआईटी भी चकरा गई है।

इसके आधार पर, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को शक है कि लंबे समय से ट्रस्ट से हर दिन लाखों रुपये की चोरी हो रही थी। जांच एजेंसी ने अब इस मामले में बैंक कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है और इससे जुड़े कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं।

बैंक खातों में अचानक बढ़ गई रकम

सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने से पहले, रोजाना ट्रस्ट के SBI और PNB खातों में लगभग ₹16 से ₹18 लाख जमा किए जा रहे थे। लेकिन, जैसे ही चोरी का मामला सामने आया, चढ़ावे का आंकड़ों में भारी बढ़ोतरी हुई। चोरी का पता चलने के बाद बैंकों में ₹24 से ₹26 लाख रोजाना जमा होने लगे। ये आंकड़े देख SIT के भी होश उड़ गए।

सम्बंधित ख़बरें

Ram Mandir Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर होगी चर्चा

काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, CM योगी और कोर कमेटी के साथ करेंगे बैठक

उद्धव ठाकरे को नितेश राणे ने बताया पाकिस्तानी एजेंट, बोले- उद्धव अल हक होना चाहिए नाम

एसआईटी को अब पूरा शक है कि चोरी का मामला उजागर होने से पहले रोजाना लगभग ₹6 से ₹8 लाख का गबन किया जा रहा था। इस गड़बड़ी की जांच के लिए अब अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि फंड को कहां भेजा जा रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल था। इस सिलसिले में, SIT ने SBI के एक ब्रांच मैनेजर समेत कुल दस बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की है।

गहनों को गलाकर बिस्कुट बनाने का शक

एसआईटी को अपनी जांच में रामलला के पूरे आभूषण नहीं मिल पाए है। जैसे-जैसे नए खुलासे हो रहे है एसआईटी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एसआईटी को अब शक है कि मंदिर से चोरी किए गए रामलला के सोने के गहनों को मिटाने के लिए उसे गला दिया गया है और उसे सोने के बिस्कुट के रूप में बना लिया गया है। अब तक जांच एजेंसियों ने आरोपियों के जितने ठिकानों पर छापेमारी की है, वहां से चोरी किए हुए गहने नहीं मिल पाए है।

यह भी पढ़ें – चोरी के बाद होती थी मीटिंग! चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला का कबूलनामा, पूरे नेटवर्क का खोला राज

राम मंदिर के गहनों का अचानक से गायब होने के कारण जांच एजेंसी को शक है कि सबूत मिटाने के लिए यह साजिश रची गई है। इस दौरान एसआईटी ने बड़े अधिकारियों के साथ गहनों और कीमती वस्तुओं के रख-रखाव को लेकर घंटों तक पूछताछ की। अब एसआईटी ने गहनों से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स और लेन-देन की फाइलें भी तलब की हैं। साथ ही अधिकारियों ने बैंकों और मिंट को भेजे गए आभूषण और धातुओं का पूरा ब्यौरा मांगा है।

Ayodhya temple trust bank accounts scam sit gold jewellery melted into biscuits angle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 01:54 PM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Ram Mandir
  • SIT Investigation
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.