Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड, क्या खुल गए हैं कई अहम राज?

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में 3 आरोपियों को 40 घंटे की पुलिस रिमांड मिली है। पूछताछ में चोरी की रकम, डिजिटल सबूत व अन्य लोगों से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 08, 2026 | 10:17 AM

पुलिस रिमांड पर 3 आरोपी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ram Mandir Donation Theft Case Investigation: अयोध्या के राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की जांच अब एक नए चरण में पहुंच गई है। मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से तीन को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर ले लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। खासतौर पर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि चोरी किए गए रुपयों का इस्तेमाल कहां किया गया, रकम को किस तरह छिपाया गया और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल रहे।

पूछताछ के आधार पर जुटाए जाएंगे नए सबूत

पुलिस ने अदालत में रिमांड की मांग करते हुए कहा था कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कई सबूत जुटाने बाकी हैं। जांच एजेंसी अब आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर चोरी की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास करेगी। पुलिस का मानना है कि कस्टडी रिमांड के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं, जो अब तक जांच से बाहर थे।

SIT की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई थी कार्रवाई

राम मंदिर दान चोरी का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी जांच के लिए SIT का गठन किया था। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट और दिशा-निर्देशों के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ाई।

सम्बंधित ख़बरें

डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बड़ा सवाल! मनोज कुमार पारस बोले- आखिर चंपत राय कब देंगे जवाब?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी…चंदा चोरी मामले में चंपत राय का पहला बयान, कहा- मौन धारण किया है, सच सामने आएगा

Ram Mandir Donation Row: चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड

इससे पहले अदालत के आदेश पर पुलिस ने जेल में जाकर आरोपियों से पूछताछ भी की थी। एक आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस रिमांड पर लेकर वाहन समेत कुछ महत्वपूर्ण बरामदगी की जा चुकी है।

आरोपियों से होगी गहन पूछताछ

पुलिस ने तीन आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय की सात दिनों की पुलिस रिमांड मांगी थी। हालांकि अदालत ने सुनवाई के बाद तीनों को 40 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की।

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान मामले के विवेचक और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी अदालत में मौजूद रहे। पुलिस ने दलील दी कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं और उन जानकारियों के आधार पर नए साक्ष्य जुटाना जरूरी है।

अदालत में आरोपियों की ओर से विरोध

आरोपियों की ओर से नियुक्त डिफेंस काउंसिल कुलशेखर सिंह ने पुलिस की रिमांड अर्जी का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की अदालत ने पुलिस की मांग को स्वीकार कर लिया।

इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने जेल से तीनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

मोबाइल चैट और डिजिटल सबूतों से मिले अहम सुराग

इससे पहले 5 जुलाई को अदालत की अनुमति के बाद पुलिस ने जेल में तीनों आरोपियों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान आरोपियों के मोबाइल चैट की जांच में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं।

राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस ने आरोपियों से अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की थी। जांच अधिकारियों ने मिली जानकारी का मौके पर सत्यापन भी कराया।

यह भी पढ़ें बारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह

रिमांड के दौरान हो सकती हैं नई बरामदगियां

अब पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर नए साक्ष्य, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सामान बरामद करने की कोशिश करेगी। गठित SIT टीम को उम्मीद है कि इस पूछताछ से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पैसे के लेन-देन, चोरी की योजना और अन्य जुड़े लोगों के बारे में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Ayodhya ram mandir donation theft case police remand update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 10:14 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • SIT Investigation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.