Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सदियों का इंतजार खत्म! अयोध्या में मंदिर निर्माण संपूर्ण, PM मोदी 25 नवंबर को फहराएंगे ‘धर्म ध्वजा’

Ayodhya में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि PM के 25 नवंबर को मंदिर के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराने आएंगे। इसके साथ ही मंदिर का निमार्ण पूरा हो जाएगा।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Oct 10, 2025 | 10:33 AM

25 नवंबर को अयोध्या राम मंदिर में PM मोदी फहराएंगे धर्म ध्वजा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir PM Modi Flag Hoisting: करोड़ों रामभक्तों के लिए अयोध्या से सबसे बड़ी खबर आ रही है। भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है और इसके पूर्ण होने की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं अयोध्या पहुंचकर मंदिर के शिखर पर 21 फुट ऊंची धर्म ध्वजा फहराएंगे। यह ऐतिहासिक पल इस बात का प्रतीक होगा कि सदियों की प्रतीक्षा और आस्था अब साकार हो चुकी है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने प्रधानमंत्री के आगमन की पुष्टि की है।

यह ध्वजारोहण समारोह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि एक संकल्प के पूरा होने का भी प्रतीक है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्षों पहले एक संकल्प लिया था कि जब तक राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता, वे अयोध्या में कदम नहीं रखेंगे। अब जब यह सपना साकार हो चुका है, तो वे स्वयं वहां जाकर ध्वज फहराकर उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। यह कार्यक्रम राम विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

मंदिर निर्माण लगभग पूरा

नृपेंद्र मिश्र के अनुसार, मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर की बाहरी दीवारों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही, परिसर में स्थित शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम और पुष्करिणी यानी पवित्र सरोवर का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जूता-रैक जैसी व्यवस्थाएं भी तैयार की जा रही हैं, जिन्हें नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। यह आयोजन भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर निर्माण का एक और महत्वपूर्ण अध्याय होगा।

यह भी पढ़ें: रेवंत सरकार के बड़े चुनावी वादे पर हाईकोर्ट का ‘ब्रेक’, 42% पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर लगाई अंतरिम रोक

पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान

इस मुख्य कार्यक्रम से पहले अयोध्या में उत्सव का माहौल रहेगा। 21 से 25 नवंबर तक पांच दिनों का विशेष वैदिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा, जिसमें अयोध्या और काशी के शीर्ष विद्वान संत-पुरोहित शामिल होंगे। नृपेंद्र मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “मैंने पीएम मोदी के साथ 5-6 वर्षों तक काम किया है। मैं जानता हूं कि इस विवाद को सुलझाने और मंदिर के लिए भूमि सुनिश्चित करने में उनकी कितनी गहरी भूमिका रही है। उन्होंने हर निर्णय पर ध्यान दिया ताकि न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप से चले और मंदिर निर्माण में कोई देरी न हो।”

Ayodhya ram mandir construction complete pm modi to hoist flag on november 25

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 10:33 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Narendra Modi
  • Ram Mandir News

सम्बंधित ख़बरें

1

अयोध्या राम मंदिर ध्वजा पर पाकिस्तान की बौखलाहट, UN से मुसलमानों की विरासत सुरक्षित रखने की अपील की

2

‘मुझ जैसे व्यक्ति को पीएम बना दिया… ये संविधान की ताकत है’, संविधान दिवस पर PM मोदी ने लिखी चिट्ठी

3

वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी…राम मंदिर पर लहराई धर्म ध्वजा, तो ओवैसी के नेता ने छेड़ा नया राग

4

भारत दौरे की अफवाहें खारिज: पीएम नेतन्याहू को पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.