त्रेता जैसी भव्य दिखी रामनगरी अयोध्या, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दीपोत्सव का नजारा देख भावविभोर हो जाएंगे आप
अवध नगरी दीपावली से एक दिन पहले जगमग हो गई। राम नगरी में 8वें दीपोत्सव के तहत सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीये जलाए गए। इसके साथ ही नया विश्व रिकॉर्ड बन गया।
- Written By: Saurabh Pal
दीपोत्सव: 28 लाख दीयों से जगमग हुई अयोध्या( फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः अवध नगरी दीपावली से एक दिन पहले जगमग हो गई। राम नगरी में 8वें दीपोत्सव के तहत सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख दीये जलाए गए। इसके साथ ही नया विश्व रिकॉर्ड बन गया। वहीं बता दें कि अयोध्या के दीपोत्सव में हर साल रिकार्ड बनते हैं। पिछले वर्ष 22 लाख दीये जलाए गए थे। सीएम योगी ने राम मंदिर में पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।
इस दौरान 1600 अर्चकों ने सरयू आरती की। गौरतलब है कि राम नगरी में राम लला का मंदिर बनने के बाद पहली बार दिवाली है। जिसके चलते इस बार दिवाली अयोध्या वासियों व हिंदू धर्म के सभी मानने वालों के लिए बेहद खास है। जिसकी भव्य तैयारियां की गई हैं।
ये भी पढ़ें- अयोध्या में हुई भव्य दीपोत्सव की शुरुआत; सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, बोले खत्म हुआ 500 वर्षों का इंतजार
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
FDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
राजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
इससे पूर्व भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से पहुंचे। योगी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिस रथ पर भगवान राम सवार होकर आए उस रथ को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कंधा लकार खींचा। प्रभु राम को रामकथा पार्क लाया गया। यहां योगी ने राम की आरती उतारी और राज तिलक किया। भगवान राम के स्वागत में जगह-जगह कलाकार नृत्य करते नजर आए।
वहीं दीपोत्सव के उत्सव में अयोध्या के सरयू घाट पर लेजर लाइट शो ने चार चांद लगा दिए। देखें तस्वीर
अयोध्या में लेजर लाइट शो (फोटो- सोशल मीडिया)
अयोध्या में लेजर लाइट शो (फोटो- सोशल मीडिया)
अयोध्या को वाकई त्रेतायुग की भव्यता प्रदान की जा रही हैः गजेंद्र शेखावत
दीपोत्सव के पहले दिन यानी धनतेरस को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी पहुंचे। इस बार अयोध्या का दीपोत्सव इसलिए भी खास है क्योंकि यह राममंदिर में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पहली दीवाली है। यही वजह है कि इस बार अयोध्या को वाकई त्रेतायुग की भव्यता प्रदान की जा रही है।
दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए रामनगरी अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल गया है। भारत ने जिस तेजी से प्रगति की है, उससे पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत का ज्ञान, परंपरा, योग, आयुर्वेद, संस्कृति आज पूरी दुनिया में स्थापित हो रही है। भगवान श्री राम के मंदिर की स्थापना के बाद भारत के सौभाग्य का सूर्य फिर से उदय हो रहा है।
सीएम ने खींचा प्रभु राम का रथ
अयोध्या का माहौल खुशनुमा है। चप्पे-चप्पे को दिवाली के लिए सजाया गया है। दीपालियां अनोखी चमक बिखेर रही हैं। दीपोत्सव के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम का रथ खींचा। सीएम योगी ने अयोध्या में कहा कि आप लोगों ने 2017 में कहा था कि योगी जी एक काम करो, मंदिर बनाओ। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या जगमगा रही है। दुनिया यहां आ रही है।
