- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Award Handed Over To Cm Yogi Adityanath Up Won The Best State Tableau
सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी में UP ने मारी थी बाजी
- Written By: दिपक.पांडे

लखनऊ : गणतंत्र दिवस-2022 (Republic Day-2022) के अवसर पर नई दिल्ली (New Delhi) में आयोजित परेड (Parade) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की ‘ओडीओपी और काशी विश्वनाथ धाम’ (Kashi Vishwanath Dham) झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को सौंपा गया। सीएम को यह पुरस्कार मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव सूचना डा. नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद और सूचना निदेशक शिशिर ने सौंपा।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किए जाने पर राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने से हमारे जनपदों के विशिष्ट उत्पादों के साथ-साथ राज्य में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी
नाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’, ताला उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, CM योगी ने दिए आदेश
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’विषय पर केंद्रित थी। गणतंत्र दिवस परेड 2022 (Republic Day Parade 2022) की सर्वश्रेष्ठ झांकियों और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों के परिणाम घोषणा में यूपी का स्थान प्रथम था। जहां उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की झांकी को 26 जनवरी, 2022 को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया था।
उत्तर प्रदेश को पहले भी मिला था पहला स्थान
बता दें कि उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरी बार इन राज्यों की झांकी में पहला स्थान मिला था। इससे पहले 2021 की गणतंत्र दिवस परेड में भी उत्तर प्रदेश को ही पहला स्थान मिला था। साल 2021 में राजपथ पर प्रदेश की ओर से राम मंदिर पर झांकी तब प्रदर्शित की गई थी।
इन राज्यों की झांकियों ने लिया था भाग
गौरतलब है कि इस बार के गणतंत्र दिवस परेड में देश से 12 राज्यों की झांकियों को परेड में शामिल किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्य शामिल थे। वहीं सबसे ज्यादा तारीफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर की झांकी की हुई थी। वहीं इस बार पश्चिम बंगाल की झांकी को परेड में शामिल नहीं किया गया था।
Award handed over to cm yogi adityanath up won the best state tableau
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMसोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PMइंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PMबच्चा रोएगा नहीं, बल्कि सफर का मजा लेगा! टॉडलर के साथ लंबी ट्रिप के लिए अपनाएं यह जादुई ट्रिक्स
Apr 05, 2026 | 10:16 PMमुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
Apr 05, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM














