राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद बड़ा आरोप, बोले- जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग शामिल
Ayodhya: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कथित वित्तीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
सपा सांसद अवधेश प्रसाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
SP MP Awadhesh Prasad Ayodhya Ram Temple Donation Case: अयोध्या स्थित राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अवधेश प्रसाद ने मंदिर के चढ़ावे के प्रबंधन में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि प्रभु श्रीराम के मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए करोड़ों रुपये के चढ़ावे में हेराफेरी हुई है और इस मामले में बाहरी नहीं, बल्कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग शामिल हैं।अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाने का श्रेय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जाता है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ प्रभावशाली लोग जो जिम्मेदार पदों पर बैठें है,वे इस कथित लूट को दबाने का प्रयास कर रहे हैं, और सरकार भी उनका बचाव करती नजर आ रही है। सपा सांसद ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे का उपयोग पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही के साथ होना चाहिए। यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगा। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा देश की न्यायपालिका पर जनता का विश्वास कायम है।
कांग्रेस और सपा गठबंधन क्या कहा?
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए। सवाल पर जवाब देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस विषय में अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता तेजी से समाजवादी पार्टी से जुड़ रही है और इस बार जनता यूपी में परिवर्तन लाना चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
संसद में Paper Leak Bill पर आज होगी चर्चा, 93 संशोधनों के साथ सरकार को घेरेंगे राहुल-अखिलेश
राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SIT में CA और फोरेंसिक ऑडिटर होंगे शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: नई SIT आज सुप्रीम कोर्ट में देगी पहली स्टेटस रिपोर्ट, क्या नपेंगे बड़े चेहरे?
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) आधारित सरकार का गठन देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और जनता का समर्थन भी बढ़ रहा है।
पेपर लीक की घटनाओं का किया जिक्र
दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक का उल्लेख करते हुए सपा सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में देश कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र हर साल लगातार पेपर लीक जैसी घटनाओं से परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि छात्र पूरे साल कठिन मेहनत औप पढ़ाई करते हैं, लेकिन अंतिम मे परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के कारण उनका भविष्य प्रभावित होता है। ऐसे मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह होना चाहिए और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
ये भी पढ़ें- मतलबी, गद्दार…TMC सांसदों की बगावत से आगबबूला हुईं महुआ मोइत्रा, इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की दी चुनौती
इंडिया गठबंधन को लेकर क्या कहा?
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि इंडिया गठबंधन के गठन का प्रमुख उद्देश्य संविधान की रक्षा करना, किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन देशहित से जुड़े इन मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा और जनता की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का काम करेगा।
