CBI दफ्तर में तैनात ASI पर धनुष बाण से हमला, गिरफ्तार हुआ दिनेश मुर्मू…सामने आया VIDEO
दिनेश मुर्मू सीबीआई गेट के पास संदिग्ध हालत में खड़ा था। एएसआई वीरेंद्र सिंह ने जब उससे वहां खड़े होने का कारण पूछा और उसे हटने को कहा तो मुर्मू ने अपने बैग से तीर-धनुष निकालकर उस पर हमला कर दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह
घटना में घायल एएसआई (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: लखनऊ में सीबीआई कार्यालय की सुरक्षा में तैनात एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) वीरेंद्र सिंह पर शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने तीर से हमला कर दिया। हमलावर की पहचान बिहार निवासी 50 वर्षीय दिनेश मुर्मू के रूप में हुई है। हमले में घायल एएसआई को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
घटना उस समय हुई जब दिनेश मुर्मू सीबीआई गेट के पास संदिग्ध हालत में खड़ा था। एएसआई वीरेंद्र सिंह ने जब उससे वहां खड़े होने का कारण पूछा और उसे हटने को कहा तो मुर्मू ने अपने बैग से तीर-धनुष निकालकर उस पर हमला कर दिया। इससे एएसआई घायल हो गया और मौके पर हड़कंप मच गया।
जांच में पता चली चौंकाने वाली बात
जांच में पता चला है कि दिनेश मुर्मू बिहार में रेलवे में नौकरी करता था, लेकिन अपने आक्रामक रवैये और गुस्से के कारण उसे वर्ष 2000 में रेलवे से बर्खास्त कर दिया गया था। वर्ष 2005 में वह दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में जेल भी जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
आगरा में नकली डेयरी कारोबार पर FSDA का बड़ा एक्शन; पनीर-दूध-घी की यूनिट पर छापा, भारी मात्रा में सामग्री नष्ट
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
लखनऊ में CBI के ASI वीरेंद्र सिंह पर हमला हुआ है, वो भी धनुष बाण से। बाण उनके सीने में आकर घुसा। बिहार के आरोपी दिनेश मुर्मू को पकड़ा गया। 1993 में CBI ने रेलवे में एक गड़बड़ी पकड़ी थी। इसमें कुछ नौकरियां गई थीं। दिनेश भी उसमें शामिल था। pic.twitter.com/UnDdi4rJTT — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 24, 2025
वर्ष 2015 में दिनेश मुर्मू को कांस्टेबल से मारपीट के आरोप में जौनपुर से जीआरपी ने जेल भी भेजा था। रेलवे में नौकरी के दौरान मुर्मू ने रेल पथ निरीक्षक पर 200 रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की थी। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने रेल पथ निरीक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
माना जा रहा है कि तभी से वह खुद को सीबीआई से जुड़ा हुआ मानने लगा था और मानसिक रूप से असंतुलित चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इन सबके इतर इस घटना ने यूपी की राजधानी लखनऊ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
