Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा में नकली डेयरी कारोबार पर FSDA का बड़ा एक्शन; पनीर-दूध-घी की यूनिट पर छापा, भारी मात्रा में सामग्री नष्ट

Agra FSDA News: आगरा के किरावली क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने एक पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर 50 किलो पनीर और 150 लीटर मिश्रित दूध नष्ट कराया और इनके नमूने जांच के लिए भेजे।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 01, 2026 | 06:38 PM

FSDA का छापा (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Agra FSDA Raid On Paneer Factory: ताजनगरी आगरा में एक बार फिर मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारोबार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। किरावली तहसील क्षेत्र के गांव कुकथला में संचालित एक पनीर निर्माण इकाई पर विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी अनियमितताएं पकड़ीं। कार्रवाई के दौरान यूनिट अस्वच्छ परिस्थितियों में संचालित मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर मौजूद 50 किलो पनीर और 150 लीटर मिश्रित दूध को उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए नष्ट करा दिया।

नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

छापेमारी के दौरान टीम ने मिश्रित दूध, घी और पनीर के नमूने भी एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि आगरा मावा, पनीर, दूध और अन्य डेयरी उत्पादों का बड़ा व्यापारिक केंद्र माना जाता है। शहर ही नहीं, आसपास के कई जिलों के व्यापारी और उपभोक्ता भी यहां से खाद्य सामग्री खरीदते हैं। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई ने एक बार फिर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी जिले में नकली मावा, घी, पनीर और दूध बनाने वाली कई इकाइयों का भंडाफोड़ हो चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

ताजमहल के रॉयल गेट पर फोटोग्राफरों में मारपीट; पर्यटक के सामने जमकर हुआ हंगामा, CISF ने संभाला मोर्चा

दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल

श्रीकृष्ण को पति मानने वाली महिला ने जलसमाधि का किया प्रयास, ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें- ताजमहल के रॉयल गेट पर फोटोग्राफरों में मारपीट; पर्यटक के सामने जमकर हुआ हंगामा, CISF ने संभाला मोर्चा

लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खरीदें खाद्य सामग्री

FSDA अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे केवल भरोसेमंद और लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। सुनसान स्थानों या संदिग्ध परिस्थितियों में संचालित इकाइयों से खाद्य पदार्थ खरीदने से बचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Fsda raids paneer manufacturing unit in agra destroys 50 kg paneer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 06:38 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Unhealthy Foods
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.