Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्यार में पाकिस्तान पहुंचा अलीगढ़ का युवक, एक साल से जेल में बंद, अब होगी वतन वापसी

Badal Babu: यूपी का एक युवक पाकिस्तानी महिला के प्यार में पड़ गया। उसका प्यार इतना परवान चढ़ा कि वह बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच गया। अवैध रूप से प्रवेश के चलते युवक को जेल हुई।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Dec 29, 2025 | 09:52 AM

बादल बाबू और उसके परिजन।

Follow Us
Close
Follow Us:

Aligarh Badal Babu: रानी के प्यार में सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंचे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ अंतर्गत अतरौली के गांव खिटकारी निवासी बादल बाबू की सजा पूरी हो गई है। उसे अब पाकिस्तान में डिटेक्शन सेंटर में रखा गया है। बादल बाबू के अधिवक्ता के अनुसार अधिकारी औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। उसे एक सप्ताह में भारत भेजा जा सकता है।

बरला क्षेत्र के गांव खिटकारी निवासी कृपाल सिंह के बेटे बादल को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जिले मंडी बहाउद्दीन की युवती सना से प्यार हो गया था। सितंबर 2024 में वह सरहद पार कर सना रानी के घर पहुंच गया था।

दो दिन सना रानी के घर में रहा था बादल बाबू

वह दो दिन सना के घर रहा। इसके बाद उसकी मां ने उसे भारत लौट जाने के लिए कहकर घर से बाहर कर दिया, जिसके बाद वह मंडी बहाउददीन में हाजी असगर अली के यहां बकरी चराने लगा। उसकी ग्रामीण भाषा पर शक होने पर एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। वहां के सदर थाने के एसएचओ अंजुम शहजाद ने 27 दिसंबर 2024 को बादल बाबू को बिना पासपोर्ट और वीजा के पाकिस्तान में घुसने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। उसके भारतीय एजेंट होने के शक में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ की थी। मामला काफी सुर्खियों में रहा था। इंटरनेट के जरिए बादल के पिता कृपाल सिंह ने पाकिस्तान के एक अधिवक्ता फियाज रामे से संपर्क किया। उन्होंने उसके केस की पैरवी की। इस बीच बादल बाबू ने जेल में इस्लाम धर्म कबूल कर सना रानी से निकाह कर जीवन भर उसके साथ रहने की बात कही थी। मगर, सना ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम

यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के 2759 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जल्द करें आवेदन

60 साल बाद खुला बड़ा राज! भारत में वोटर बनकर जी रहा था मलेशियाई नागरिक; आजमगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

CM Yogi की अपील: गैस और ईंधन की किल्लत की अफवाहों पर न दें ध्यान, उत्तर प्रदेश में सप्लाई है सामान्य

Badal Babu of #Aligarh crossed the #India–#Pakistan border after falling madly in love with a Pakistani beauty he met on #Instagram. When he approached his girlfriend, she refused to recognize him. The police arrested him and threw him in jail.
1/2
Listen to his father:👇 pic.twitter.com/ECh1XhpfKB — Siraj Noorani (@sirajnoorani) December 29, 2025


यह भी पढ़ें: यूपी का बादल पाकिस्तान में आदल…जेल से गर्लफ्रेंड को लिखा लेटर, बोला- रोजा रख रहा और नमाज भी पढ़ता हूं

एक साल कैद की हुई थी सजा

बादल के फोन और फेसबुक की चैट के रिकार्ड, सना और अन्य लोगों के बयानों के बाद पाकिस्तानी अदालत ने उसे एक साल कैद की सजा सुनाई थी। कृपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिवक्ता फियाज रामे ने उन्हें बताया कि सजा पूरी होने पर बादल बाबू को जेल से रिहा कर दिया गया है। अब उसे डिटेक्शन सेंटर में रखा गया है। कृपाल ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि पाकिस्तान सरकार से संपर्क कर उनके बेटे को जल्द भारत बुलाने की कार्रवाई पूरी की जाए।

Aligarh youth who fell in love with pakistan jailed for 15 months will now return to his homeland

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2025 | 09:52 AM

Topics:  

  • Aligarh News
  • Pakistan News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.