विरोध करें लेकिन मर्यादा में रहकर...अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे पर मंत्री मनोज पांडे ने दी नसीहत

UP Politics Social Media Controversy: कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे और सपा के सोशल मीडिया अभियानों पर निशाना साधा। उन्होंने संवैधानिक पदों की गरिमा बनाए रखने की सलाह दी।
UP Politics Social Media Controversy
अखिलेश यादव और मनोज पांडेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Manoj Pandey Slams Akhilesh Yadav: कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के आगामी रायबरेली दौरे, सोशल मीडिया गतिविधियों और छात्र विंग के कार्यक्रम को लेकर कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव के 24 तारीख को रायबरेली में राहुल लोधी से मिलने के सवाल पर पांडे ने कहा कि अखिलेश यादव एक राजनीतिक दल के नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें तय करना है कि उन्हें कहां जाना है।

अखिलेश यादव की अपील पर जताई आपत्ति

अखिलेश यादव की उस अपील पर, जिसमें उन्होंने जमीन के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी कार्यकर्ताओं से जुड़ने और उनके बनाए वीडियो को आगे बढ़ाने की बात कही थी, मनोज पांडे ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े कुछ वीडियो में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

राजनीति में पक्ष और विपक्ष का होना स्वाभाविक है और असहमति भी लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन राजनीतिक विरोध मर्यादा के भीतर होना चाहिए।

'सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का हो रहा इस्तेमाल'

मनोज पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया पर सपा समर्थकों की ओर से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे मामलों पर सरकार और प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की सामग्री को उचित नहीं माना जा सकता।

SP के साथ आने के आह्वान पर दी प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव के उस बयान पर भी मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया दी, जिनमें उन्होंने भाजपा से नाराज लोगों को समाजवादी पार्टी के साथ आने का आह्वान किया था। पांडे ने कहा कि ऐसे लोगों की संख्या को लेकर अभी वह कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन समय आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा अपने संगठन में नए लोगों के लिए अवसर बढ़ाती है तो समाजवादी पार्टी के साथ रहने वाले लोगों की संख्या को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। पांडे ने इसे लेकर सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता करती है।

BJP सरकार की नीतियों का किया बचाव

मंत्री ने भाजपा सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए प्रदेश में एक्सप्रेसवे, रोजगार, कृषि उत्पादन और तकनीक के इस्तेमाल जैसे मुद्दों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित के कार्यों पर बनी रहेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है और अपराध तथा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

रायबरेली की घटना को बताया दुखद

अखिलेश यादव के उस आरोप पर भी मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने रायबरेली में छात्र-सभा के कार्यक्रम में कथित रुकावट के लिए भाजपा से जुड़े लोगों और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। पांडे ने कहा कि रायबरेली में एक दलित युवक के साथ कथित मारपीट की घटना दुखद है।

UP Politics Social Media Controversy
देश में चल रहा दीयों का कॉम्पिटिशन...अखिलेश यादव का BJP पर तंज, छात्रसंघ चुनाव पर भी उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में युवक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया, जिसके दृश्य सोशल मीडिया पर सामने आए। मंत्री ने इस घटना की निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही। एजेंसी इनपुट के साथ...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com