‘अवनीश अवस्थी को भूलूंगा नहीं…सरकार की उलटी गिनती शुरू’, अखिलेश बोले- 8 लाख का काट दिया चालान
UP Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केतकी सिंह और अवनीश अवस्थी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
- Written By: Saurabh Pal
अखिलेश यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार सुविधा देने के बजाए उल्टा वसूली में लगी हुई है। उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग के कारण आठ लाख रुपए का चालान कर दिया।
सपा मुखिया ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा के लोग पूरा सिस्टम चला रहे हैं। पुलिस पैसा वसूल रही है। सरकार की तरफ से जो गाड़ी हमें दी गई है वो चलने की हालत में नहीं है। मेरी गाड़ी का आगरा एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के कारण आठ लाख रुपये का चालान कर दिया।
अखिलेश ने दी अवनीश अवस्थी को धमकी
एबीवीपी पर हुए लाठी चार्ज को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पिटाई वीडियो देखकर दुख पहुंचा रहा है। यह परिषद और वाहिनी की लड़ाई है। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा। साथ ही बलिया की भाजपा विधायक केतकी सिंह के टोटी चोर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर टोटी चोर होने का आरोप लगाया गया, मेरे घर को गंगाजल से धुलवाया गया। भाजपा भले इस बात को भूल जाए, लेकिन मैं नहीं भूल सकता। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरेआम इसके लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन कराया गया, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
Noida Airport Flight: जमीन देने वाले 160 किसान पहली उड़ान से जाएंगे लखनऊ, सीएम योगी से मिलेंगे
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
UP बनेगा एविएशन हब! 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, 16 शहरों से सीधे होगी कनेक्टिविटी
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
राजभर को अखिलेश ने दी ये सलाह
ओमप्रकाश राजभर के आवास पर हुए प्रदर्शन को लेकर व संजय निषाद के गठबंधन तोड़ने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में बोलकर वैल्यू नहीं बढ़ाना चाहते हैं। अन्यथा वो इसकी कीमत वसूल लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके अंदर थोड़ा भी सम्मान बचा है तो विचार करें। इस दौरान अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि पंचायती राज से हटकर पीडब्ल्यूडी ले लें। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आज से महज 493 दिन बचे हैं। यह ‘जुगाड़ आयोग’ के जरिए सारा काम करते हैं। नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं है। ऐसा नहीं रहता तो 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को आंदोलन नहीं करना पड़ता। स्कूल बंद नहीं करने पड़ते।
ये भी पढ़ें-केतकी सिंह पर सपा का कानूनी शिकंजा, नोटिस भेज कहा- माफी मांगो नहीं तो ठोकेंगे 5 करोड़ का केस
GST पर अखिलेश बोले- मुनाफाखोरी कम नहीं हो रही
शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में समाजवादी सरकार बनने पर क्वालिटी ऑफ एजुकेशन और रोजगार पर फोकस करेंगे। मौजूदा सरकार समाज, शिक्षक, शिक्षा को बर्बाद कर रही है। सरकार लोगों को पढ़ने नहीं देना चाहती है। सपा मुखिया अखिलेश ने जीएसटी की दरों में बदलाव पर कहा कि यह सब चुनाव को देखकर किया गया है। मुनाफाखोरी कम नहीं हो रही है। ट्रंप के टैरिफ ने भाजपा के लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है। मेक इन इंडिया की बात करने वाले लोग हमारे बाजारों में चीन का माल भर दे रहे हैं। चीन का सामान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को पूरी तरह खत्म कर देगा।-एजेंसी इनपुट के साथ
