गाजीपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव! ऐन वक्त पर टला दौरा, पीड़ित परिवार को भेजी मदद, जानें कटरिया कांड का पूरा सच
Akhilesh Yadav Ghazipur: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का गाजीपुर दौरा स्थगित हो गया। कटरिया जिले में पुलिस ने धारा 163 लागू किया। इस मामले में अब तक 16 गिरफ्तारियां हो चुकी है।
- Written By: प्रिया जैस
अखिलेश यादव (सौजन्य-IANS)
Akhilesh Yadav Ghazipur Kataria Incident: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का गाजीपुर दौरा स्थिगत हो गया है। उन्होंने कहा है कि अब वह गाजीपुर तभी जाएंगे जब हालात काबू में आ जाएंगे। अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर जाने वाले थे, लेकिन अब उनका दौरा टल गया है।
मंगलवार को गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कटरिया गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का चेक आर्थिक मदद के रूप में सौंपा। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर उनके प्रतिनिधिमंडल को पीड़ितों से मिलने से रोका गया तो वे स्वयं गाजीपुर जाएंगे। हालांकि, उनकी मुलाकात शांतिपूर्वक तरीके से हो गई।
अखिलेश का ट्वीट और आर्थिक मदद
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि पीडीए समाज ने मिलकर इस कठिन घड़ी में 5 लाख रुपये एकत्र किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ram Mandir Scam: राम मंदिर दानपात्र घोटाले पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, जांच के लिए ज्यूरी बनाने की मांग
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
ब्राह्मण वोट बैंक से बदलेगा 2027 का खेल? योगी को हराने के लिए अखिलेश ने चला दांव, 17 जून को करेंगे बड़ी बैठक
गाजीपुर के पीड़ित परिवार को हमारे पूरे पीडीए समाज ने मिलकर, एक समुदाय के रूप में 5 लाख रुपये एकत्र कर, इस कठिन घड़ी में अपने प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से जो मदद की है, वो दरअसल पीडीए की एकता का प्रतीक है। इससे पीड़ित पीडीए परिवार के रूप में इनका मनोबल बढ़ेगा और ये विश्वास भी कि… pic.twitter.com/NDMTDNm5a2 — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 28, 2026
अखिलेश यादव ने लिखा कि यह मदद वर्चस्ववादियों के अत्याचार के खिलाफ एकजुट संघर्ष का संदेश है। सपा प्रमुख के अनुसार, पीड़ा ही वह धागा है जिससे पूरा पीडीए समाज जुड़ा है और वे इनके मान-सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद अब राजनीतिक सरगर्मियां शांत होती दिख रही हैं, क्योंकि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को स्थिति सामान्य होने का संकेत दे दिया है।
कटरिया में धारा 163 लागू
गाजीपुर में कटरिया कांड को लेकर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसपी राकेश कुमार मिश्र के अनुसार, जिले में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया की भ्रामक अफवाहों को रोकने का भी काम कर रही है। एसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलने पर कोई रोक नहीं है। लेकिन इस दौरान किसी को भी जिले की शांति व्यवस्था भंग करने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल, कटरिया गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें – बता देना जहांगीर को…UP एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर ने TMC उम्मीदवार को चेताया, बंगाल में SP की भी ली क्लास!
कटरिया कांड में अब तक 16 गिरफ्तार
कुछ दिन पहले गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में विश्वकर्मा समाज की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल को पीड़ित पिता की शिकायत पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किा गया था। लेकिन, 22 अप्रैल को कटरिया में कुछ अराजक तत्वों ने अफवाहों के आधार पर क्षेत्र में पत्थरबाजी कर माहौल बिगाड़ा।
इस हिंसा के मामले में अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। करंडा थाना पुलिस में कुल 5 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाले हैंडल्स भी शामिल हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह में आने से बचे।
