Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

80 लाख फॉलोअर्स वाला अखिलेश यादव का FB पेज 12 घंटे से ‘लापता’! साजिश या चूक, कोई खबर नहीं

Uttar Pradesh के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बीती शाम से गायब है इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है कि क्या कारण और किन वजहों से यह दिक्कत हुई है।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Oct 11, 2025 | 08:14 AM

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhilesh Yadav Facebook Page Blocked: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पर एक बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे से उनका आधिकारिक फेसबुक पेज अचानक गायब हो गया है। इस पेज पर 80 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, और यह पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से संवाद का एक अहम जरिया था। 12 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पेज के बंद होने की वजह साफ नहीं हो सकी है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट को निलंबित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, “अगर अकाउंट बहाल नहीं किया गया तो पार्टी कानूनी विकल्प तलाशेगी।”

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बंद क्यों हुआ, इस पर रहस्य बना हुआ है। समाजवादी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस बारे में फेसबुक को ईमेल किया गया, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। कुछ जानकार इसे तकनीकी खामी मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग यह भी आशंका जता रहे हैं कि किसी राजनीतिक विरोधी द्वारा आपत्तिजनक कंटेंट की शिकायत किए जाने के बाद फेसबुक ने यह कार्रवाई की होगी। हालांकि, असल वजह क्या है, यह फेसबुक के जवाब के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

सपा नेताओं ने उठाए सवाल, बताया ‘लोकतंत्र पर चोट’

पेज के गायब होते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। सपा सांसद राजीव राय ने प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के नेता का अकाउंट ब्लॉक करना न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट है। उन्होंने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यह उनके इशारे पर हुआ है, तो यह कायरता की निशानी है। वहीं, मेरठ से विधायक अतुल प्रधान ने लिखा कि अकाउंट बंद करवाकर सरकार अखिलेश यादव को जनता के दिलों से दूर नहीं कर सकती।

यह भी पढ़ें: मौसम का डबल अटैक: कहीं तबाही वाली बारिश का अलर्ट, तो कहीं गुलाबी ठंड ने दे डाली दस्तक

फेसबुक मौन, पार्टी को आधिकारिक जवाब का इंतजार

इस पूरे मामले पर अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से फेसबुक से सवाल जरूर पूछे गए हैं। शुक्रवार शाम समाजवादी मीडिया सेल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अखिलेश यादव का एकाउंट क्यों ब्लाक किया गया, फेसबुक मेटा से हमारा सवाल है। ऐसा उन्होंने किस आधार पर किया? क्या ये नीतिगत मामला है? या इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण है?” अब सभी को फेसबुक की तरफ से आने वाले जवाब का इंतजार है, जिसके बाद ही इस मामले पर से पर्दा उठ सकेगा।

Akhilesh yadav facebook page disappears samajwadi party alleges conspiracy meta silent

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2025 | 07:42 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Samajwadi Party
  • UP Politics
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

अखिलेश यादव के परिवार में शादी: भाजपाइयों ने की शिरकत…नदारद रहे कांग्रेसी, UP में बढ़ी सियासी हलचल

2

यूपी: शादी से लौट रहे बारातियों की कार नहर में गिरी, 5 लोगों की डूबकर मौत; ड्राइवर गंभीर

3

सदियों की वेदना को विराम…धर्म ध्वज फहराने के PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- आज दुनिया राममय हो गई

4

निक्की भाटी मर्डर केस: सास ने दिया लाईटर…पति ने लगाई आग, चार्जशीट में हुए कई हैरतअंगेज खुलासे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.