Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा दांव! पेपर लीक और नौकरियों पर सरकार को घेरा, बोले-‘सत्ता में आए तो बदल देंगे सिस्टम

Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने प्रयागराज में भर्ती प्रक्रियाओं और पेपर लीक पर BJP को घेरा। उन्होंने ओबीसी-एससी आरक्षण में घोटाले का आरोप लगाते हुए सत्ता में आने पर व्यवस्था सुधारने का वादा किया।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 28, 2026 | 08:28 PM

अखिलेश यादव (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Akhilesh Yadav Spoke On UP Paper Leak And Jobs: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भर्ती प्रक्रियाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं और आरक्षित वर्गों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया गया है। अखिलेश ने विशेष रूप से 69 हजार शिक्षक भर्ती का जिक्र करते हुए कहा कि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को निर्धारित आरक्षण का लाभ नहीं मिला।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी द्वारा जारी ‘पीडीए आरक्षण घोटाला’ बुकलेट में इन तथ्यों को सार्वजनिक किया गया, लेकिन सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और पेपर लीक मुक्त बनाएगी। साथ ही, आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट देने और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पेपर लीक मामलों में कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण गड़बड़ी का आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्ध और पेपर लीक मुक्त बनाएगी। प्रयागराज में आयोजित प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाओं में आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘अगर भगवान के दरबार में चोरी, तो फिर सुरक्षित क्या’, राम मंदिर चोरी मामले पर चंद्रशेखर आजाद का तंज

योगी का अफसरों को अल्टीमेटम: अवैध खनन पर दर्ज करें मुकदमे, मेट्रो और एयरपोर्ट अक्टूबर तक करें तैयार

अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद: सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, पिनाराई विजयन ने PM से मांगा जवाब

6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर बिहार-हरियाणा के आरोपी; महाराष्ट्र का कोई बड़ा नाम है TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड?

सपा प्रमुख ने कहा क‍ि 69 हजार शिक्षक भर्ती का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को निर्धारित आरक्षण का लाभ नहीं मिला। समाजवादी पार्टी ने ‘पीडीए आरक्षण घोटाला’ बुकलेट जारी कर तथ्यों को सार्वजनिक किया, लेकिन सरकार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए, जिससे युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया।

भर्ती कैलेंडर और डिजिटल ट्रैकिंग का वादा

तो वहीं उन्‍होंने आगे घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर पेपर लीक या अन्य कारणों से आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की अतिरिक्त आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी विभागों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी होगा और विज्ञापन, परीक्षा तथा नियुक्ति की समय-सीमा पहले से तय रहेगी।

परीक्षा प्रक्रिया को डिजिटल ट्रैकिंग, सीसीटीवी निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ा जाएगा तथा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई होगी।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और सरकार को जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें- ‘कई बार अयोध्या गए, फिर भी नहीं लगी भनक’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव का CM योगी पर तंज

बोले- ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं बल्कि ‘डोनेशन फर्स्ट’+

उन्होंने यह आरोप लगाया कि भाजपा की प्राथमिकता ‘नेशन फर्स्ट’ नहीं बल्कि ‘डोनेशन फर्स्ट’ बन गई है। उन्होंने लखनऊ के कोचिंग अग्निकांड, प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और पीडीए की भागीदारी को मजबूत करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा इंडिया गठबंधन को और मजबूत किया जाएगा।

Akhilesh yadav bjp reservation scam paper leak attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 08:28 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Ayodhya Ram Mandir
  • CM Yogi Adityanath
  • Paper Leak
  • Samajwadi Party

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.