‘शंकराचार्य का अपमान करने वाली भाजपा को 2027 में जनता उखाड़ फेंकेगी’, भाजपा पर हमलावर हुए अखिलेश यादव
Magh Mela Prayagraj Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर संतों के अपमान और सुरक्षा में कटौती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
अखिलेश यादव, (सपा, प्रमुख)
Akhilesh Yadav on Avimukteshwaranand: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने शंकराचार्य और बटुकों के अपमान का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि जो सरकार संतों का सम्मान नहीं कर सकती, उसे 2027 में जनता सत्ता से बेदखल कर देगी।
शंकराचार्य और बटुकों के अपमान पर सरकार को घेरा अखिलेश यादव ने प्रयागराज के माघ मेले में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सबका अपमान करती है और इस बार उन्होंने संतों को निशाना बनाया है।
गलती हो जाए तो माफी मांग लेना चाहिए: अखिलेश
उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी से प्रमाण पत्र मांगना पूरी तरह अनुचित है और मुख्यमंत्री को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यादव ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि प्रयागराज में बटुकों की शिखा (चोटी) खींचकर उन्हें अपमानित किया गया, लेकिन उस समय सरकार के उपमुख्यमंत्री कहाँ थे? उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर कभी कोई गलती हो जाए तो माफी मांग लेना चाहिए, क्योंकि माफी मांगना बड़े साहस का काम है।
सम्बंधित ख़बरें
नोएडा हिंसा: पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे सोशल मीडिया अकाउंट, VPN का इस्तेमाल कर ऐसे फैलाई गई आग
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Sambhal News: संभल में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, वर्षों पुराना इमामबाड़ा और ईदगाह पलभर में धराशाई
सुरक्षा में कटौती को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
सपा मुखिया ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था में की गई कटौती को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी एनएसजी (NSG) सुरक्षा को बिना किसी ठोस और स्पष्ट कारण के हटा लिया गया है। अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल पूछा कि आखिर किस रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है, सरकार को इसे सार्वजनिक करना चाहिए।
“सिक्युरिटी जो Z+ में एनएसजी थी, वो क्यों हटाई? वो रिपोर्ट क्या है जिसके आधार पर आपने एनएसजी हटाई। ये सिक्योरिटी से कितना खिलवाड़ करते हैं उसकी आपको कल्पना नहीं है।” • माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, झांसी pic.twitter.com/lWRYq0n0Ti — Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 21, 2026
उन्होंने अपनी सुरक्षा कम किए जाने की तुलना राहुल गांधी की एसपीजी (SPG) सुरक्षा हटाए जाने से की और इसे पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया। उनके अनुसार, प्रोटोकॉल के तहत एक पूर्व मुख्यमंत्री को जो सुरक्षा मिलनी चाहिए, सरकार उसे देने के बजाय केवल औपचारिक आंकड़े गिना रही है।
बुलडोजर एक्शन पर क्या बोले अखिलेश?
राज्य में चल रही बुलडोजर कार्रवाई पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस नाम पर कानून और संविधान की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।
यह भी पढ़ें: ओडिशा के पांच टीचर्स ने किया गुरु-शिष्य का रिश्ता कलंकित, सातवीं की छात्रा के साथ की हैवानियत
अखिलेश यादव ने झांसी में पत्रकारों से बात करते हुए बड़े विश्वास के साथ कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूरी तरह सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा, क्योंकि जनता अब उनके अपमानजनक व्यवहार और असंवैधानिक कार्यों को समझ चुकी है। झांसी के इस दौरे के माध्यम से सपा प्रमुख ने आगामी चुनावों के लिए एक तरह से चुनावी शंखनाद कर दिया है।
