Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे…कानून व्यवस्था ध्वस्त, अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का स्कूलों के मर्जर का फैसला छात्राओं के भविष्य के लिए बेहद घातक है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 21, 2025 | 10:04 PM

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कन्नौज: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि इसके शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं और राज्य में कोई कहीं भी सुरक्षित नहीं है। अखिलेश यादव अपने संसदीय क्षेत्र कन्नौज पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और राज्य में कानून व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया। उन्होंने स्थानांतरण और पदस्थापना के नाम पर वसूली का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य के ‘टॉप टेन’ (शीर्ष दस) माफिया की सूची तो जारी नहीं की है, उसे कम से कम जिले के ही ‘टॉप टेन’ माफिया की सूची जारी कर देनी चाहिए ताकि पता चल जाये कि कन्नौज, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, कुशीनगर, वाराणसी, कौशाम्बी, मिर्जापुर और अन्य जिलों के ‘टॉप टेन’ अपराधी कौन हैं?

सपा स्कूलों के ‘मर्जर’ के खिलाफ

इससे पहले कन्नौज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा नेता सुनील कुमार गुप्त ‘मुन्ना भैया’ के प्रतिष्ठान पहुंचे अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया। यादव ने आज कन्नौज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने और उनके ‘मर्जर’ के खिलाफ है।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल की सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी, संचालनालय का घेराव; मांगे नहीं मानने पर दी बड़ी चेतावनी

यूपी SIR का ड्रॉफ्ट रोल जारी: सूबे में बचे 12.55 करोड़ वोटर, जानिए किस वजह से हटे सबसे ज्यादा नाम?

हरियाणा में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम: ISI के दो जासूस गिरफ्तार, हो सकते है चौंकाने वाले खुलासे

पाकिस्तानी है अखिलेश यादव का पीडीए पंचांग, मनोज तिवारी ने सपा को लेकर ये क्या कह दिया?

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चे और बच्चियां दूर के विद्यालयों में कैसे पहुंचेंगे। सरकार के पास बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए आवागमन के क्या साधन हैं। जब स्कूल खोले गये थे, तब उद्देश्य था कि गरीब परिवारों के बच्चे आसानी से स्कूल पहुंच जायें। सबको शिक्षा मिले। इसीलिए ‘मिड-डे-मील’ (मध्याह्न भोजन) योजना शुरू की गयी थी।”

सरकार नौकरी और आरक्षण नहीं देना चाहती

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार षड्यंत्र के तहत विद्यालयों को बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार नौजवानों को नौकरी और आरक्षण नहीं देना चाहती है। स्कूल बंद करके शिक्षकों के पद खत्म करना चाहती है। भाजपा जानबूझकर विद्यालयों को बंद करके गरीबों से शिक्षा, नौजवानों से नौकरी और ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का आरक्षण छीनना चाहती है।” यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है, सड़कों के गड्ढामुक्त के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ।

केशव को मिलेगी यूपी की कमान? बीजेपी ने सेट कर लिए सारे समीकरण, अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ को होगा नुकसान!

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘भ्रष्टाचार के पैसे के बंटवारे को लेकर सरकार में झगड़ा हो रहा है। झगड़ा कई स्तरों पर है। स्थानांतरण में वसूली को लेकर झगड़ा है।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया, कारोबार को बर्बाद कर दिया, महंगाई बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, ‘‘अब सरकार के जाने का समय आ गया है तो ट्रांसफर-पोस्टिंग (स्थानांतरण और पदस्थापना) में उगाही शुरू हो गयी है। अब तो आम जनता जनता जान गयी है कि हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट चल रही है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Akhilesh yadav attacked bjp government over law and order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2025 | 10:02 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Latest News
  • UP Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.