अयोध्या जैसे पवित्र नगर को भी नहीं छोड़ा…,भाजपा सरकार पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, लगाए गंभीर आरोप
Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जमीन, निर्माण और टेंडर में लूट मची है, भाजपा नेताओं ने पवित्र नगर को भी नहीं छोड़ा।
- Written By: पूजा सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (सौ. सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav Attacks BJP Government: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार, लूट और घोटालों का नया रिकॉर्ड बना रही है। अखिलेश ने कहा कि इस सरकार में कोई भी विभाग ऐसा नहीं बचा है, जहां भ्रष्टाचार न फैला हो। भाजपा नेताओं ने कथित रूप से घोटाले करने में अयोध्या जैसे धार्मिक और पवित्र नगरों को भी नहीं छोड़ा है।
अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त से लेकर निर्माण कार्यों और टेंडर प्रक्रिया तक हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने दावा किया कि इन सभी घोटालों में शामिल लोग भाजपा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या, जो श्रद्धा और भक्ति की धरती है, वहां विकास कार्यों के नाम पर लूट मचाई जा रही है।
‘बड़े पैमाने पर हो रही कमीशनखोरी’
सपा प्रमुख ने आगे आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की यह बीमारी केवल अयोध्या तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के लगभग हर विभाग में फैल चुकी है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट कोषागार में मृत पेंशनरों के नाम पर करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी की गई और उसका बंदरबांट कर लिया गया। यही नहीं, निर्माण कार्यों और सड़कों के निर्माण में भी बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Ayodhya: चढ़ावा चोरी विवाद के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का बदला पूरा स्वरूप
Prayagraj: मतदाता सूची में 50 हजार से अधिक विसंगतियों का दावा, सपा ने की संशोधन की मांग
राम मंदिर चढ़ावा घटा…जिम्मेदारों की संपत्ति बढ़ी, योगी का चंपत राय से किनारा तो डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP!
‘जीरो टॉलरेंस अब जीरो पर आ गया’
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के “जीरो टॉलरेंस” के दावे को झूठा बताते हुए कहा कि यह नारा अब केवल कागज़ों में रह गया है। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस अब जीरो पर आ गया है। हर विभाग में घोटाले हो रहे हैं और जनता परेशान है।”
उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए कहा कि खराब निर्माण और भ्रष्टाचार के कारण इस एक्सप्रेस-वे पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार ने नौ साल में प्रदेश की सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे। उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का बजट खर्च दिखाया गया, लेकिन असल में इस बजट की लूट कर ली गई।
ये भी पढ़ें: ‘PM मोदी के लिए तैयार की जा रही नकली यमुना…’, AAP नेता का सनसनीखेज दावा, BJP ने बताया शर्मनाक
‘सरकार का ध्यान जनता की समस्याओं पर नहीं’
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान जनता की समस्याओं पर नहीं, बल्कि अपनी छवि चमकाने पर केंद्रित है।“हर दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन सरकार केवल झूठे दावे करने में व्यस्त है,” उन्होंने अंत में कहा कि जनता अब भाजपा सरकार के झूठ और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब वोट के जरिए देगी।
