महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी
YouTuber Controversy Remarks On Women: आगरा के यूट्यूबर बाबू गप्पी महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए। महिला आयोग के नोटिस के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
यूट्यूबर भोला गुर्जर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhola Gurjar YouTuber Controversy Remarks On Women: सोशल मीडिया पर अपने हास्य वीडियो के लिए चर्चित यूट्यूबर भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी एक विवादित वीडियो को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। महिलाओं पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।
महिला आयोग यूट्यूबर को जारी किया नोटिस
मामले ने तूल पकड़ते ही उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने तत्काल संज्ञान लिया और यूट्यूबर को नोटिस जारी किया। आयोग की सख्ती के बाद बाबू गप्पी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए विवादित वीडियो अपने यूट्यूब चैनल ‘घपड़ सपड़’ से हटा दिया।
सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
जानकारी के अनुसार, रामबाग निवासी बाबू गप्पी ने अपने चैनल पर एक कॉमेडी वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में वह डॉक्टर के किरदार में नजर आते हैं और कथित रूप से महिलाओं को लेकर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई देते हैं। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना शुरू हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Taj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
यह भी पढ़ें- बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
महिलाएं किसी भी परिस्थिति में मजाक का विषय नहीं हो सकतीं
महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि “महिलाएं किसी भी परिस्थिति में मजाक का विषय नहीं हो सकतीं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए वीडियो हटवाया और संबंधित यूट्यूबर को नोटिस जारी किया।
यूट्यूबर भोला गुर्जर मांगी माफी
वहीं, बाबू गप्पी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना नहीं था। उनके अनुसार वीडियो केवल व्यंग्य और मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन यदि इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारी और अभिव्यक्ति की मर्यादा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
