बरहन में कुछ ही घंटों में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव; हादसा, आत्महत्या या साजिश? जांच में जुटी पुलिस

Barhan Agra Railway Track: बरहन थाना क्षेत्र में कुछ घंटों के भीतर रेलवे ट्रैक से युवक, युवती और 9-10 साल की बच्ची के शव मिले। पुलिस हादसा, आत्महत्या और साजिश समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Three Bodies, One Railway Track: Mystery Deepens as Identities Remain Unknown in Agra’s Barhan
बरहन थाना क्षेत्र (सांकेतिक फोटो)
Updated on

Body Found Barhan Agra Railway Track: बरहन थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक ने महज कुछ घंटों के भीतर तीन जिंदगियां लील लीं। अलग-अलग स्थानों से एक युवक, एक युवती और करीब 9-10 साल की बच्ची के शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये तीनों कौन थे? हैरानी की बात यह है कि घंटों की मशक्कत के बाद भी पुलिस तीनों मृतकों की पहचान नहीं करा सकी है।

हादसा, आत्महत्या या साजिश?

मामला इसलिए भी गंभीर हो गया है क्योंकि तीनों शव एक ही थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। युवक के मामले में प्रारंभिक जांच आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है, लेकिन युवती और बच्ची की मौत की परिस्थितियां अभी पूरी तरह साफ नहीं हैं। ऐसे में पुलिस हादसा, आत्महत्या और आपराधिक साजिश समेत तमाम संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Three Bodies, One Railway Track: Mystery Deepens as Identities Remain Unknown in Agra’s Barhan
Agra: एक दिन में तीन बड़े आयोजन, बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की मौजूदगी से सजेगा गोल्डन एक्सीलेंस अवॉर्ड शो

शव की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक 15/16 अगस्त की रात बरहन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर करीब 25 से 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।

इसके बाद 16 अगस्त को पोल संख्या 1264 और 1265 के बीच करीब 24-25 वर्षीय युवती का शव मिला। उसके पास गले की चेन, कानों की बालियां, अंगूठी और घड़ी जैसे सामान मिले, लेकिन इनमें से कोई भी वस्तु उसकी पहचान का जरिया नहीं बन सकी।

युवती के शव के कुछ घंटे बाद शाम के समय इसी क्षेत्र में करीब 9-10 वर्षीय बच्ची का शव भी रेलवे ट्रैक पर मिला। बच्ची की पहचान भी नहीं हो सकी। लगातार तीन शव मिलने और तीनों के अज्ञात होने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

Three Bodies, One Railway Track: Mystery Deepens as Identities Remain Unknown in Agra’s Barhan
खाना तैयार नहीं था तो भड़का पति, शराब के नशे में पत्नी का सिर जमीन पर पटक-पटककर की हत्या

क्या तीनों मौतों का कोई कनेक्शन है?

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तीनों घटनाएं महज संयोग हैं या इनके बीच कोई संबंध है? क्या तीनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई, क्या किसी ने आत्महत्या की या फिर मामला किसी अपराध की ओर इशारा कर रहा है? इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस घटनास्थल, परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

बरहन प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी युवक, महिला या बच्ची की गुमशुदगी दर्ज है अथवा मृतकों की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी है तो तत्काल बरहन पुलिस को सूचना दें।

फिलहाल तीनों शवों की पहचान पुलिस के लिए पहली और सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पहचान होने के बाद ही इन मौतों की पूरी कहानी और इनके पीछे छिपे सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com