खाना तैयार नहीं था तो भड़का पति, शराब के नशे में पत्नी का सिर जमीन पर पटक-पटककर की हत्या

Nagpur Wife Murder: नागपुर के न्यू कामठी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में विवाद के बाद पति ने पत्नी का सिर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी गिरफ्तार है।
Wife murdered by intoxicated husband in Nagpur
नागपुर में शराब के नशे में पत्नी की हत्यासोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

New Kamptee Husband Wife Murder: नागपुर शहर में हत्या का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हत्या की वारदात सामने आ रही है। इन घटनाओं से नागरिकों में डर का माहौल है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब एक और वारदात न्यू कामठी थाना क्षेत्र में हुई जिसमें पति ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी का सिर जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतक रनाला निवासी श्यामवती उमाशंकर वट्टी (55) बताई गई। आरोपी उमाशंकर वट्टी (64) बताया गया। दोनों बालाघाट के गर्डरवाड़ा निवासी के रहने वाले हैं।

भोजन नहीं बनने पर पति ने पत्नी से किया विवाद

नागपुर में मजदूरी के लिए आए थे। रनाला में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते थे और वहीं बगल में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उनका नाती भी यहां साथ रहता है। बताया जाता है कि रविवार की रात उमाशंकर और श्यामवती ने साथ बैठकर शराब पी

इसके बाद उमाशंकर अपने नाती को बाजार ले गया। वहां से खरीदारी करके दोनों घर लौटे। उसे लगा कि श्यामवती ने तब तक भोजन तैयार कर लिया होगा लेकिन घर पहुंचने पर भोजन न बनने का पता लगा। वह आगबबूला हो गया और श्यामवती के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

Wife murdered by intoxicated husband in Nagpur
उज्जैन: चलती मेमू ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े दो यात्री, हाथापाई करते-करते दरवाजे से नीचे गिरे- देखें VIDEO

चूल्हे की फूंकनी से किया श्यामवती के सिर पर वार

देखते ही देखते विवाद ज्यादा बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। उमांशकर ने चूल्हे की फूंकनी से श्यामवती के सिर पर वार किया, वह पहले ही नशे में थी। उमाशंकर ने उसका सिर पर जमीन पर पटकना शुरू कर दिया। सिर से खून बहने लगा और श्यामवती बेहोश हो गई। इसी दौरान उमाशंकर ने अपनी बेटी को फोन करके घटना की जानकारी दी।

न्यू कामठी पुलिस को सूचित किया गया। जख्मी श्यामवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, पहले पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान नाती ने बताया कि नाना ने नानी के साथ मारपीट की है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com