भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 6 से 12 अगस्त तक आगरा में बहेगी भक्ति की रसधारा
Agra Religious News: आगरा के मदिया कटरा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 6 से 12 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। 5 अगस्त को भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति (सोर्स- फोटो नवभारत)
Shrimad Bhagwat Katha Event In Agra: मदिया कटरा स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 6 से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। कथा के शुभारंभ से पूर्व 5 अगस्त को भव्य मंगल कलश शोभायात्रा बैंड-बाजों और भक्तिमय माहौल के बीच निकाली जाएगी। रविवार को आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में आयोजन समिति ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया।
दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक महादेव मंदिर प्रांगण में होगा आयोजन
आयोजन समिति के कमल अग्रवाल ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित होगी। कथा का वाचन वृंदावन कुंज आश्रम, मोतीझील के सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य भरत लाल शास्त्री महाराज करेंगे। उनके श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन आकर्षक धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।
श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का होगा वर्णन
कार्यक्रम के अनुसार 6 से 8 अगस्त तक भगवान के विभिन्न अवतारों तथा श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन होगा। 9 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, 10 अगस्त को रुक्मिणी विवाह, 11 अगस्त को सुदामा चरित्र तथा 12 अगस्त को गंगा महिमा के साथ कथा का विश्राम होगा। इसके उपरांत 13 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
ऑर्डर पर बनते थे तमंचे और पिस्टल: आगरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
पहले घर में घुसकर जीतते थे भरोसा; फिर मौका देखकर करते हाथ की सफाई, आगरा पुलिस ने महिला गैंग का किया पर्दाफाश
मानसून सत्र 2026: सीएम योगी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील, कहा- किसानों और युवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
यह भी पढ़ें- Ayodhya News: 8 अगस्त से अयोध्या में लागू होगा भारी वाहनों का डायवर्जन, जानिए किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
आयोजन समिति ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सनातन परंपरा के प्रति नई पीढ़ी को प्रेरित करने का भी माध्यम है। शहरवासियों से अपने परिवार सहित इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई।
आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र सिंह बागोर, विष्णु चौधरी, रामू शर्मा, राकेश वर्मा, अजय बंसल, श्रीमती नीतू सिंह, बृजेश चौहान, आशु शुक्ला, प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, गुन्नू, निशु, शीतल, सनी शर्मा, अंकुर, नमन यादव, लाल हनी अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, बी.के. चौहान, पंकज परिहार सहित अनेक श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
