Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले घर में घुसकर जीतते थे भरोसा; फिर मौका देखकर करते हाथ की सफाई, आगरा पुलिस ने महिला गैंग का किया पर्दाफाश

Agra Crime News: आगरा पुलिस ने हरिपर्वत क्षेत्र में 80 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा करते हुए 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि घर नौकरानी ने परिवार संग मिलकर चोरी की साजिश रची थी।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 03, 2026 | 04:21 PM

आगरा पुलिस (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Agra Police Arrested Four Women: अगर आप आगरा या आसपास के किसी शहर में रहते हैं और घर के काम के लिए नौकरानी या घरेलू सहायिका रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। आगरा पुलिस ने ऐसे महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो पहले घरों में काम करके परिवार का भरोसा जीतता था और फिर मौका मिलते ही लाखों रुपये के जेवरात समेटकर फरार हो जाता था।

80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का सनसनीखेज खुलासा

हरिपर्वत थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित पॉश अनुपम रॉयल अपार्टमेंट में हुई करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एसीपी हरिपर्वत अमीषा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ी तो हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई।

एक ही परिवार की महिलाओं ने मिलकर की चोरी

पुलिस जांच में पता चला कि चोरी किसी पेशेवर गैंग ने नहीं, बल्कि एक ही परिवार की महिलाओं ने मिलकर की थी। घर में काम करने वाली महिला ने अपनी मां, बहन और भाभी के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची। पहले घर की गतिविधियों और कीमती सामान की जानकारी जुटाई गई, फिर सही समय देखकर चोरी को अंजाम दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: कुर्ला से अगवा 6 महीने का मासूम 4 घंटे में बरामद, पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ठाणे से आरोपी को पकड़ा

मुंबई में SRA के PAP फ्लैट्स दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी! 47 लोग शिकार, FIR दर्ज

गोवंडी में अवैध निर्माण के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार! 1 लाख रुपये लेते पुलिस ने पकड़ा

हिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी

यह भी पढ़ें- अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर रोक

हरिपर्वत पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 80 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने बरामद जेवरों को कब्जे में लेकर चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अन्य जिलों में भी सक्रिय रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं और बिना जांच-पड़ताल के किसी को घर की जिम्मेदारी न सौंपें।

Agra police bust domestic help theft gang 80 lakh jewellery recovered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 04:21 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Crime In UP
  • Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.