आगरा में डीजे को लेकर बवाल, दलित दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा, बोला- बाबा साहब की फोटो से अभद्रता की

Agra Dalit Groom Attack: आगरा में दलित परिवार की शादी के दौरान विवाद हो गया। घुड़चढ़ी के समय डीजे बंद कराने को लेकर 20 से 25 लोगों ने बारात को घेर लिया और दूल्हे समेत कई लोगों के साथ मारपीट की।
Agra Dalit Groom Attack
दलित परिवार की शादी के दौरान विवाद(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • घुड़चढ़ी के समय डीजे बंद कराने को लेकर व‍िवाद

  • 25 लोगों ने दलित परिवार की बारात को घेरा

  • दूल्हे को घोड़े से ग‍िराया, बारातियों से भी मारपीट करने का आरोप

Agra Jagner DJ Controversy: आगरा में दलित परिवार की शादी के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि घुड़चढ़ी के समय डीजे बंद कराने को लेकर 20 से 25 लोगों ने बारात को घेर लिया और दूल्हे समेत कई लोगों के साथ मारपीट की।

आरोपियों ने दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिराकर पीटा। इतना ही नहीं, बारात में लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के साथ अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया। घटना थाना जगनेर क्षेत्र के नगला वीरभान गांव की है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Agra Dalit Groom Attack
कानपुर में एक युवक ने अपनी सास से की शादी! माला पहनाते कोर्ट मैरीज के वीडियो ने मचाया बवाल

डीजे बंद कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद

गुरुवार को गांव में दलित समाज के एक युवक की बारात आई थी। शादी की रस्मों के तहत बारात चढ़ाई जा रही थी। इसी दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और उसे बंद कराने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और करीब 20 से 25 लोग एकजुट होकर बारात पर हमला करने लगे। अचानक हुए हमले से बारात में अफरा-तफरी मच गई। लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

दूल्हे को घोड़ी से गिराकर पीटा

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की। बारात में शामिल परिवार के अन्य लोगों को भी पीटा गया। इस दौरान बारात में लगी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के साथ अभद्रता की गई। दलित समाज के लोगों को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का भी आरोप है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

घटना की जानकारी मिलते ही जगनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी करवाई गईं।

अपर पुलिस आयुक्त बोले- गांव में शांति

आगरा के अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल गांव में शांति है और कानून व्यवस्था सामान्य है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

आगरा के ग्रामीण इलाकों में दलित समाज की बारात चढ़ाने, घोड़ी पर बैठने और डीजे बजाने को लेकर पहले भी विवाद सामने आते रहे हैं। ऐसे मामले सामाजिक समानता और जातिगत भेदभाव को लेकर सवाल खड़े करते हैं।

लोगों ने कहा क‍ि संविधान हर नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। इसके बावजूद शादी जैसे आयोजन में जाति के आधार पर विरोध की घटनाएं चिंता का विषय हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने भी सामाजिक समानता और सम्मान की बात कही थी।

Agra Dalit Groom Attack
Bihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल