आगरा में सपा की बैठक में बवाल; टिकट की दावेदारी को लेकर दो नेताओं में हाथापाई, संगठन के सामने बढ़ी चुनौती

Agra Political News: बाह विधानसभा में सपा की बैठक के दौरान टिकट की दावेदारी को लेकर सुधीर दुबे और मुकेश बरुआ के बीच विवाद और हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Agra SP Meeting Clash: Ticket Aspirants Sudhir Dubey-Mukesh Barua Allegedly Clash Ahead of UP Assembly Elections
सुधीर दुबे और मुकेश बरुआ के बीच मारपीट(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Agra Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समीकरण साधने में जुटी है। सपा की ओर से लगातार PDA की बैठकों के साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। आगरा और अलीगढ़ मंडल में भी पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। इसी बीच आगरा की बाह विधानसभा में समाजवादी पार्टी की एक बैठक के दौरान सामने आया विवाद पार्टी की अंदरूनी कलह को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

बाह के एसएस गार्डन में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे को लेकर रणनीति पर चर्चा होनी थी। इसी दौरान विधानसभा चुनाव में दावेदारी को लेकर दो नेताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि विवाद समाजवादी पार्टी के नेता सुधीर दुबे और मुकेश बरुआ के बीच हुआ। दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई और इसके बाद मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। बैठक में मौजूद समर्थकों के बीच भी तनाव की स्थिति दिखाई दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नेताओं के बीच विवाद और हाथापाई की स्थिति नजर आ रही है।

Agra SP Meeting Clash: Ticket Aspirants Sudhir Dubey-Mukesh Barua Allegedly Clash Ahead of UP Assembly Elections
उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस की तलाश पूरी, गया से प्रयागराज लाया गया पांच लाख का ईनामिया शूटर अरमान

रणनीति बैठक में टिकट की दावेदारी बनी विवाद की वजह

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में टिकट की दावेदारी का दौर तेज हो चुका है। बाह विधानसभा सीट पर भी सपा के भीतर संभावित दावेदारों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ी हैं। इसी बीच बैठक में नेताओं के बीच हुआ विवाद पार्टी के सामने संगठनात्मक चुनौती की ओर भी इशारा कर रहा है।

एक तरफ सपा नेतृत्व PDA के जरिए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समेत विभिन्न सामाजिक वर्गों को जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर टिकट और राजनीतिक दावेदारी को लेकर नेताओं के बीच मतभेद सामने आना पार्टी के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

Agra SP Meeting Clash: Ticket Aspirants Sudhir Dubey-Mukesh Barua Allegedly Clash Ahead of UP Assembly Elections
प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत यूपी में 238 चार्जिंग स्टेशन मंजूर, ई-वाहनों और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

2027 से पहले संगठन के सामने चुनौती

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लगातार संगठन को सक्रिय करने के साथ ही विपक्षी दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पार्टी का फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूत राजनीतिक विकल्प खड़ा करने पर है। इसके लिए PDA बैठकों, जनसरोकारों से जुड़े आंदोलनों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है।

लेकिन बाह की बैठक में सामने आया विवाद यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि चुनावी मैदान में उतरने से पहले पार्टी स्थानीय स्तर पर टिकट की दावेदारी और नेताओं के बीच आपसी मतभेद को किस तरह संभालती है। फिलहाल सुधीर दुबे और मुकेश बरुआ के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इसे लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अब देखना होगा कि बैठक में हुए इस विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी का स्थानीय और शीर्ष नेतृत्व क्या रुख अपनाता है और 2027 के चुनाव से पहले पार्टी बाह में अपने संगठन को किस तरह एकजुट रख पाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com