पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

Elderly Couple Dispute: आगरा में 62 वर्षीय महिला ने 70 साल के पति पर पूरी पेंशन युवा महिला और उसके पति पर खर्च करने, मारपीट और संपत्ति उनके नाम करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
Agra Senior Citizen Domestic Violence
महिला ने अपने 70 वर्षीय पति पर दूसरी पत्नी के उपर पेंशन खर्च करने का आरोप लगायासोर्स- AI
Published on
Updated on

Agra Senior Citizen Domestic Violence: आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों में दरार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 62 वर्षीय महिला ने अपने 70 वर्षीय पति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह पिछले दो वर्षों से अपनी पूरी पेंशन एक युवा महिला और उसके पति पर खर्च कर रहे हैं।

महिला का कहना है कि उन्होंने कई बार पति को परिवार, बच्चों और नातियों का हवाला देकर समझाने की कोशिश की, लेकिन उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। इतना ही नहीं, पति ने कथित तौर पर अपनी संपत्ति भी उस युवा दंपती के नाम करने की बात कही, जिसके बाद पत्नी ने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

70 वर्षीय पति पर पत्नी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है, जहां 62 वर्षीय महिला ने अपने 70 वर्षीय पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया है और उनके पास एक युवा महिला के लगातार फोन आते हैं।

विरोध करने पर मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार, पति अपनी पूरी पेंशन घर पर खर्च करने के बजाय कथित तौर पर उस महिला और उसके पति पर खर्च करते हैं। जब पत्नी ने घर के खर्च के लिए पैसे देने और इसका विरोध किया, तो पति ने इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि वह पिछले दो वर्षों से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का भी सामना कर रही हैं।

CCTV फुटेज का किया जिक्र

शिकायतकर्ता वृद्धा का आरोप है कि 3 मई की रात जब उन्होंने पति से कथित तौर पर दूसरी महिला पर पैसा खर्च करने का विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। उनका कहना है कि घटना घर में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।

Agra Senior Citizen Domestic Violence
UGC रोलबैक को लेकर आगरा में फिर सड़कों पर आंदोलनकारी, एत्मादपुर से जिला मुख्यालय कूच, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

पूरी पेंशन महिला मित्र पर उड़ाने का दावा

महिला ने आरोप लगाया कि एक युवा दंपती ने उनके पति को अपने प्रभाव में लेकर उनकी वृद्धा पेंशन और अन्य रकम खर्च करवा दी है। उन्होंने अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग भी की है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com