आगरा में एक ही रात तीन घरों में चोरी; लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Agra Theft News: कागरोल थाना क्षेत्र के बीसलपुर गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Agra Burglary: Thieves Target Three Houses in Kagarol, Gold, Silver and Cash Worth Lakhs Stolen
आगरा में चोरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Agra Police Investigation Gold And Cash Theft: ताजनगरी के कागरोल थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया। इस सिलसिलेवार वारदात में लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। लगातार तीन घरों में चोरी की घटना से पूरे गांव बीसलपुर में दहशत का माहौल है।

दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए चोर

सबसे बड़ी वारदात प्रमोद शर्मा के घर हुई, जहां चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और परिवार के गहरी नींद में होने का फायदा उठाते हुए करीब 50 हजार रुपये नकद, लगभग 25 तोला सोना और सवा किलो चांदी के आभूषण समेट ले गए। सुबह पशुओं को चारा डालने के लिए उठे गृहस्वामी को घर के बाहर सूटकेस पड़े मिले, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ।

तीसरे घर में चोरी करने में नाकामयाब हुए चोर

इसी रात चोरों ने सत्यवीर सिंह उर्फ सत्तो फौजदार के घर भी धावा बोला। यहां से 54 हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां और चांदी की पायल चोरी कर ली गई। तीसरे घर में चोर वारदात की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आहट मिलने पर मौके से भाग निकले।

सूचना पर थाना कागरौल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार हुई तीन वारदातों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द खुलासे के साथ रात में प्रभावी गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com